
रोड किनारे मिली युवक की लाश, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
रोड किनारे मिली युवक की लाश, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
कार्रवाई को लेकर परिजनो ने घटनास्थल पर किया चक्काजाम
पिछोर। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम करारखेड़ा के पास मोड पर रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हाउस पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर परिजनो ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे टीआई की समझाइस व कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब ८.४५ बजे पिछोर पुलिस को सूचना मिली कि करारखेड़ा मोड के पास एक युवक का शव पड़ा है। पास में एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी मिली। मृतक की पहचान हजरत (३०)पुत्र काशीराम लोधी निवासी करारखेड़ा मजरा के रूप में हुई। मौके पर आए परिजनो ने बताया कि खेत में से बिजली का तार निकलने को लेकर उनका मनोज प्रजापति से विवाद चल रहा है। इसलिए उसने ही अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर हजरत को मार दिया और दुर्घटना का नाम दे दिया। हत्या की मांग को लेकर परिजनो ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लोग मौके पर बैठे रहे, इधर पिछोर टीआई शिव सिंह यादव व अन्य अधिकारियों ने परिजनो को समझाइस दी और कहा कि पीएम रिपोर्ट व जांच के बाद वह जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके बाद जैसे-तैसे लोग शांत हुए और चक्काजाम खुला। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व ही हजरत का विवाद मनोज प्रजापति से हुआ था। उसी बात को लेकर परिजनो ने आरोप लगाए है।
यह बोले जिम्मेंदार
- हमने शव का पीएम करा लिया है। परिजनो के आरोप की सत्यता देख रहे है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगें, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
शिव सिंह यादव,टीआई, पिछोर।
Published on:
29 Feb 2024, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.