4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षिका का ATM कार्ड लूटकर कार से भागा बदमाश

कुछ देर बाद 9500 रुपए निकाले, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का प्रयास हुआ विफल

2 min read
Google source verification
शिक्षिका का ATM कार्ड लूटकर कार से भागा बदमाश

शिक्षिका का ATM कार्ड लूटकर कार से भागा बदमाश

शिवपुरी. शहर के कोतवाली अंतर्गत क्वालिटी होटल के पास एटीएम पर पैसे निकालने गई शासकीय शिक्षिका का एटीएम कार्ड वहां खड़ा युवक छीनकर ले गया। घटना के कुछ देर बाद ही शिक्षिका के बैंक खाते से 9 हजार 500 रुपए निकल गए। बदमाशों ने शिक्षिका के एटीएम से दो बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पीडि़ता ने कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।


शहर की वर्मा कॉलोनी निवासी आशा जैन सेंसई सडक़ स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ है। आशा रविवार सुबह 9 बजे हाजी सन्नू मार्केट में एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने गई थी। एटीएम में एक युवक पहले से था, कुछ देर बाद शिक्षिका ने युवक से कहा कि वह अब बाहर आ जाए उसे पैसे निकालने है। इस पर युवक ने कहा कि तुम दूसरी मशीन से पैसे निकाल लो। आशा दूसरी मशीन से 3 हजार रुपए निकाले। तभी युवक ने पास वर्ड देख लिया और आशा के हाथ से एटीएम छीनकर एक कार में सवार होकर भाग गया। जाते-जाते वह एक एटीएम फेंक गया।

आशा ने उस एटीएम को उठाया तो वह कार्ड किसी डॉ प्रदीप कुमार के नाम पर का निकला। कुछ ही देर बाद आशा के मोबाइल पर 9 हजार 500 रुपए निकलने का संदेश आया जो कि बदमाशों ने आईटीबीपी गेट के पास बने एटीएम से निकाले। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम से एक बार 20 हजार व दूसरी बार में 40 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के प्रयास किए, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह राशि खाते से नहीं निकल पाई। आशा के खाते में कुल 98 हजार रुपए जमा है। बाद में आशा ने मामले की सूचना परिजन को दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना को अंजाम देने वाला युवक व दो अन्य साथियों के फुटेज एटीएम के पास वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Story Loader