शिवपुरी

सिविल जज में चयनित नेहा परिहार का समाजजनों ने किया सम्मान

सिविल जज में चयनित नेहा परिहार का समाजजनों ने किया सम्मान शुभम को भी समाज के लोगों ने दी बधाई

less than 1 minute read
Feb 22, 2023
सिविल जज में चयनित नेहा परिहार का समाजजनों ने किया सम्मान


सिविल जज में चयनित नेहा परिहार का समाजजनों ने किया सम्मान

शुभम को भी समाज के लोगों ने दी बधाई
शिवपुरी। सिविल जज परीक्षा में चयनित होकर परिवार व समाज सहित शिवपुरी को गौरवान्वित करने वाली नेहा परिहार का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बीते रोज अभिनंदन किया।
यहां बता दें कि नेहा सेवानिवृत पीए कलेक्टर की भतीजी व सेवानिवृत एसडीओपी सिंचाई विभाग एनएस परिहार की पुत्री है। नेहा ने सिविल जज की परीक्षा ५ वीं बार में पास की और प्रदेश में ३५ वीं रैंक हासिल की। नेहा ने एलएलबी कॉलेज ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस, मोदी यूनिवर्सिटी राजस्थान 2016 व एलएलएम रिनेसेंस यूनिवर्सिटी इंदौर 2018 में किया। इसके बाद से वह लगातार सिविल जज की परीक्षा दे रही है। नेहा ने बताया कि वह ४ बार इस परीक्षा में असफल हुई लेकिन उन्होने अपनी हिम्मत नही हारी। नेहा ने बताया कि परिजनो का कहना था कि वह शादी कर लें, लेकिन नेहा ने कहा कि वह एक बार और यह परीक्षा देना चाहती है। वह सिविल जज बनकर ही शादी करेंगी। नेहा ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुये कहा कि असफलता से निराश न हो बल्कि वजह तलाश कर दुगने उत्साह से मेहनत करे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
बॉक्स-
शुभम को भी समाज के लोगों ने दी बधाई
करैरा नगर में गहोई समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोज रेजा के भतीजे व संतोष रेजा के पुत्र शुभम रेजा का भी सिविल जज परीक्षा में चयन हुआ है। शुभम ने प्रदेश में १७ वीं रैंक पाई है। शुभम के चयन पर उनके समाज व नगर के लोगों ने बधाई दी है।

Published on:
22 Feb 2023 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर