4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, हाथ के पास मिली सीरिंज

नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, हाथ के पास मिली सीरिंजएक माह में नश्ेा के ओवरडोज से तीसरी मौत, अब चेते प्रभारी मंत्री

2 min read
Google source verification
नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, हाथ के पास मिली सीरिंज

नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, हाथ के पास मिली सीरिंज

नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, हाथ के पास मिली सीरिंज
एक माह में नश्ेा के ओवरडोज से तीसरी मौत, अब चेते प्रभारी मंत्री
शिवपुरी। शिवपुरी में बेरोकटोक चल रहा नशे का कारोबार लोगों की जान लेने लगा। शनिवार की सुबह शिवपुरी शहर के गुरुद्वारा चौक के पास एक युवक की लाश मिली, जिसके हाथ के पास ही न केवल सीरिंज पड़ी मिली, बल्कि उसके हाथ में इंजेक्शन के निशान भी मिले। उड़ता पंजाब बन रहे शिवपुरी में बीते एक माह में नशे के ओवरडोज से यह तीसरी मौत है, जबकि अभी तक एक दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिते में हो चुकीं इतनी मौत के बाद प्रभारी मंत्री ने माना कि जिले में नशे का कारोबार पुलिस के संरक्षण में बेरोकटोक जारी है, तथा उन्होंने इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत गुरुद्वारा चौक पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के सामने शनिवार की सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। सुबह जब राहगीरों ने युवक के शव को सडक़ पर पड़ा हुआ देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विवेक (उम्र 22 साल) पुत्र रामचरण परिहार निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी के रूप में हुई। पुलिस को मौके पर विवेक के हाथ पर इंजेक्शन की सिरिंज भी लगी हुई मिली। मृतक के हाथ में लगी सिरिंज का मिलना भी घातक स्मेक के सेवन के नशे से मौत की पुष्टि कर रहा है। मृतक कबाड़ा बीनने का काम करता था।
स्मेक ने निगल लिए अब तक कई युवा
शिवपुरी में स्मेक के नशे से मौत का यह पहला मामला नहींं है, इससे पहले कई युवा नशे में अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 15 दिन पूर्व फिजीकल क्षेत्र में भी एक युवक की स्मैक के ओवरडोज से मौत हो गई थी, जबकि एक माह पूर्व बैराड़ क्षेत्र में भी एक युवक ने नशे के फेर में अपनी जान गंवा दी। नशे के ओवरडोज से हुई मौतों की शुरुआत एक युवती की मौत से हुई थी, उसके बाद तो आए दिन नशे के ओवरडोज में लोग जान गंवा रहे हैं।
माँ ने नशे के सौदागारों पर की कार्यवाही की मांग
मृतक की मां ने बताया कि विवेक नशे का आदी हो चुका था। कई बार उनके द्वारा समझाने के बाद भी विवेक ने नशा नहीं छोड़ा, इसी के चलते आज विवेक की मौत नशे के ओवरडोज चलते हुई है। विवेक की मां का कहना था कि शहर में नशे की सामग्री विवेक को नशे के सौदागरों द्वारा आसानी से मुहैया करा दी जाती थी। शहर में बढ़ते नशे पर रोक लगाने में विवेक की मां ने पुलिस व्यबस्था को असफल करार दिया।
जिले भर में फैला नशे का कारोबार
शिवपुरी शहर का पुरानी शिवपुरी एरिया सबसे बड़ा स्मैक कारोबार का गढ़ बना हुआ है। यहां से न केवल पूरे शहर में नशा सप्लाई हो रहा है, बल्कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक नशे के सौदागरों ने अपने एजेंट बना दिए हैं। जो जिले की युवा पीढ़ी को इस नशे में झोंक कर मौत के मुहाने तक पहुंचा रहे हैं।
बोले टीआई: नशे के ओवरडोज की आशंका
मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। उसके हाथ के पास सीरिंज भी पड़ी मिली है, जिससे यह आशंका है कि नशे के ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हुई हो। पीएम रिपोर्ट आने के बाद क्लीयर हो जाएगा।
सुनील खेमरिया, टीआई कोतवाली

Story Loader