30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई पुलिस पार्टी पर कुल्हाड़ी से हमला

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई पुलिस पार्टी पर कुल्हाड़ी से हमलादो पुलिसकर्मी सहित तीन घायल, पुलिस वाहन में भी की तोडफ़ोड़५ नामदर्ज व ४ अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Lokendra Singh Sengar

•

Updated: 21 Feb 2024, 11:53 AM IST

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई पुलिस पार्टी पर कुल्हाड़ी से हमला

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई पुलिस पार्टी पर कुल्हाड़ी से हमला


सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई पुलिस पार्टी पर कुल्हाड़ी से हमला
दो पुलिसकर्मी सहित तीन घायल, पुलिस वाहन में भी की तोडफ़ोड़
५ नामदर्ज व ४ अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम बनयानी में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठियों व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में एक एएसआई व आरक्षक सहित तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों ने पुलिस वाहन में तोडफ़ोड़ भी की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस टीम आरोपियों के पास एक पूर्व के मामले में दर्ज सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई थी और उसी दौरान विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में ५ नामदर्ज व ४ अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
मायापुर थाने के एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर अपने साथ आरक्षक चंद्रभान जाटव के साथ थाने के वाहन से ग्राम बनियानी में एक केस में जांच करने गए थे। दोनो के साथ वाहन चालक प्राइवेट व्यक्ति क्षेत्रपाल यादव साथ था। जैसे ही यह लोग गांव में राजेन्द्र लोधी के घर पर पहुंचे और पहले से दर्ज सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने की बात की तो राजेन्द्र व उसके परिवार के लोग भडक़ गए और दोनो के बीच मुॅहबाद हुआ और फिर नौबत मारपीट पर आ गई। इसके बाद राजेन्द्र व उसके परिवार के लोगों जिनमें महिलाएं भी शामिल है, सभी ने दोनो पुलिसकर्मियों सहित साथ गए चालक पर लाठियों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में एएसआई की उंगली जख्मी हुई है, जबकि आरक्षक के पीठ में कुल्हाड़ी लगी है। आरोपियों ने पुलिस वाहन में भी तोडफ़ोड़ की। बाद में पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस बल जब घटनास्थल पहुंचा तो आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों राजेन्द्र लोधी, आनंद लोधी,सचेन्द्र लोधी, जयन्ति पत्नी राजेन्द्र लोधी, अवस्थाबाई लोधी एवं अन्य 3-4 लोगों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह बोले जिम्मेंदार
आरोपियों ने अचानक से पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। दो पुलिसकर्मी घायल हुए है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे।
रघुवंश सिंह भदौरिया, एसपी, शिवपुरी।