शिवपुरी

बेटे पर बंदूक अड़ाकर मां से गैंगरेप, खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

बेटे की आंखों के सामने मां से हैवानियत करने वाले दोनों दरिंदे सगे भाई हैं...

2 min read

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बेटे की आंखों के सामने मां से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दरिंदों ने बेटे की कनपटी पर बंदूक लगाई और फिर बारी-बारी से उसकी 35 साल की विधवा मां को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों की हैवानियत का शिकार होने के बाद पीड़िता बेटे के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी दरिंदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

विधवा महिला से हैवानियत
मामला शिवपुरी जिले के बदरवास थाने के एक गांव का है। बताया गया है कि महिला के पति का कुछ साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। इसके बाद से महिला अपने बेटे के साथ गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चला रही है। घटना रविवार की है जब महिला का बेटा जंगल में मवेशी चराने गया था। तभी महिला बेटे को खाना देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सिद्ध स्थान के पास उसे गांव के ही रहने वाले दो सगे भाईयों भास्कर गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर ने पकड़ लिया।

बेटे पर तानी बंदूक, मां की लूटी आबरू
आरोपियों के चंगुल से छूटने की महिला ने काफी कोशिश की और शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर जब उसका बेटा वहां पहुंचा तो पीड़िता के मुताबिक आरोपी भास्कर गुर्जर ने बेटे की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। तभी भगवान सिंह गुर्जर उसे पकड़कर जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद भगवान सिंह गुर्जर ने बेटे पर बंदूक तानी और भास्कर ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

देखें वीडियो- इंजीनियर गायब, पुल पर मिली कार और सुसाइड नोट

Published on:
17 Oct 2023 07:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर