5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राखी बांधने के लिए बहन ने पकड़ी कलाई तो भाई करने लगा उल्टी, पूछी तो बोला- जहर खा लिया हूं

शिवपुरी में रक्षाबंधन के दिन जहर खाने से एक भाई की मौत हो गई

2 min read
Google source verification
raksha bandhan

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रक्षाबंधन के दिन एक खौफनाक घटना घटी है। राखी के दिन यानी गुरुवार को एक भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए जहर खाकर पहुंचा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब भाई की कलाई बहन ने राखी बांधने के लिए पकड़ी तो वह उल्टी करने लगा। उसके बाद बहन जब इसकी वजह पूछी तो वह बोला कि जहर खा लिया हूं।

दरअसल, यह मामला शिवपुरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक जहर खाकर बहन से राखी बंधवाने पहुंचा था। युवक को बहन राखी बांध ही रही थी कि उसकी तबियत बिगड़ लगी। वह वहीं धीरे-धीरे कर बेसुध हो गया। साथ ही उल्टी करने लगा। बहन ने जब उससे तबियत और उल्टी की वजह पूछी तो उसने बताया कि मैं जहर खा लिया हूं। उसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में ले गए।

युवक की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने जहर क्यों खाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि युवक का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। यह फिर कुछ और मामला तो नहीं।

दरअसल, पूरे मध्यप्रदेश में गुरुवार का राखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा था। लेकिन शिवपुरी के इस घर में मातम पसरा रहा। बहन बार-बार रोकर बोल रही थी कि अब किसके कलाई पर राखी बांधूंगी। वहीं, आसपास के लोग उसे ढाढस बंधावते रहे लेकिन पूरे घर में उसकी दहाड़ से कोहराम मचा हुआ था।