2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति मायके नहीं ले गया तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि आप सोचकर रह जाएंगे दंग…

पिछले कई महीनों से मायके न जाने से थी दुखी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 17 Feb 2018, 8:05 AM IST

Suicide, Sulfus, death in hospital, afflicted, husband, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news


शिवपुरी. इंदार थानांतर्गत ग्राम कुसुअन में एक नवविवाहिता ने पति द्वारा मायके न ले जाए जाने से क्षुब्ध होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुसुअन निवासी कृष्णा पत्नी राजाराम जाटव उम्र २० साल ने शुक्रवार की दोपहर सल्फास खा लिया। हालत बिगडऩे पर कृष्णा का पति राजाराम उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजाराम ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से मायके नहीं गई थी, इस कारण वह मायके जाने के लिए जिद कर रही थी। बकौल राजाराम वह कह रहा था कि यह खेती का समय है इसलिए खेती का काम निपटने के बाद वह मायके चली जाए। इस बात से वह क्षुब्ध हो गई और इसी के चलते जब वह शौच करने के लिए गया तभी कृष्णा सल्फास खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। चूंकि मामला नवविवाहिता का है इसलिए पुलिस पीएम कराने के लिए कृष्णा के मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।
राजा मुझे बचा लो....
अगर राजाराम की बात माने तो कृष्णा का सल्फास खाने के बाद शायद अपनी गलती का अहसास हुआ कि उसने कुछ गलत कदम उठा लिया है। यही कारण रहा कि वह बार-बार उसे आवाज लगा रही थी कि राजा मुझे बचा लो...लेकिन मैं चाह कर भी उसे नहीं बचा पाया।


पुलिस ने जब्त किया 180 लीटर मिलावटी घी
शिवपुरी. शहर की कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर ग्वालियर बायपास से 180 लीटर नकली घी पकडऩे की कार्रवाई की है। मौके पर यह घी करीब10 पेटी में रखा मिले जिसेे बस से कहीं बाहर ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली टीआई संजय मिश्रा को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि ग्वालियर बायपास पर नकली घी किसी बस में रखकर कहीं जाने के लिए रखा हुआ है। सूचना पर से मौके पर टीआई ने पुलिस टीम भेजी जिसने एक मजदूर के पास से 10 पेटी नकली घी बरामद किया जो कि न्यू अनमोल के नाम से था। घी विवेक जैन निवासी निचला बाजार का बताया जा रहा है। पुलिस ने व्यापारी सहित मजदूर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शहर में विगत कई दिनों से नकली घी खपाने का काम किया जा रहा है। इस कार्रवाई में जब्त घी करीब90 हजार कीमत का बताया गया है।