कहीं गरीबी पड़ न जाए जान पर भारी
जिला अस्पताल में पिछले करीब एक सप्ताह से एंटी रैबीज इंजेक्शन का स्टाक खत्म होने से संबंधित मरीजों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा बाजार से इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन कई गरीब ऐसे भी पहुंच रहे हैं, जिनके पास एंटी रैबीज का डोज खरीदने के लिए पैसे नहींं होते, ऐसे में वह इंजेक्शन लगवाने के बजाय झाड़ फूंक करवाने चले जाते हैं। यदि उन्हे अस्पताल में नि:शुल्क इंजेक्शन मिल जाता तो वह झाड़ फूंक करवाने की बजाय एंटी रैबीज का डोज लगवाते, लेकिन ऐसे लोगों की गरीबी उनकी जान पर भारी पड़ सकती है।
बाजार से इंजेक्शन खरीद कर लगवा लो
मुझे एक कुत्ते ने काट लिया था, एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल आई तो यहां नर्सों द्वारा कहा जा रहा है, कि अभी इंजेक्शन नहीं है, खतम हो गया, बाजार से इंजेक्शन खरीद कर लगवा लो।
खुश्बू निशा, आजाद नगर सीधी