7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी जिला अस्पताल: जांच रिपोर्ट लिखकर गायब हो जाते हैं डॉक्टर, एक दिन में नहीं मिलता उपचार

जब तक जांच रिपोर्ट मिलती है गायब हो जाते हैं डॉक्टर

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Suresh Mishra

Mar 12, 2018

Story of Sidhi District Hospital news in hindi

Story of Sidhi District Hospital news in hindi

सीधी। जिला अस्पताल के आउटडोर में किसी मरीज की चिकित्सक जांच लिख देता है तो समझो अब मरीज दूसरे दिन ही डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखा सकेगा। इस तरह की स्थिति से रूबरू होते नियमित रूप से सैकड़ों की संख्या में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज परेशान होते रहते हैं।

चिकित्सालय के आउटडोर में चिकित्सकों का बैठने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक है। वहीं यहां स्थिति विभिन्न जांचो के लिए नमूना संग्रह कक्ष में जांच रिपोर्ट वितरित करने का समय एक बजे के बाद निर्धारित किया गया है।

3 घंटे के बाद रिपोर्ट

मालूम हो कि खून का सैंपल लेने के बाद कहा जाता है कि 3 घंटे के बाद रिपोर्ट मिलेगी। जिससे जांच रिपोर्ट एक बजे के बाद ही मिल पाती है, तब तक चिकित्सक अपने आवास की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। फिर चिकित्सक शाम की ओपीडी मे 5 बजे आते हैं।

रिपोर्ट मिलने के बाद वापस घर

ऐसी स्थिति में दूर से आने वाले मरीजों को शाम का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन शाम को दूर से आने वाले मरीजों को वाहन नहीं नसीब हो पाता। जिसके कारण वे रिपोर्ट मिलने के बाद वापस घर लौट जाते हैं फिर अगले दिन आकर डॉक्टर को रिपोर्ट देकर दवा लिखाने को मजबूर है।

सियार के काटने से वृृद्ध घायल
कमर्जी थाना अंतर्गत सलैया निवासी राजकरण जायसवाल पिता रामावतार (50) गेहूं में पानी लगा रहा था। इस दौरान पीछे से वृद्ध पर सियार ने हमला कर दिया। इससे गंभीर रूप से चोंटिल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार की दोपहर करीब 3 बजे की है।

शराब दुकान के आवेदन कल तक
जिले की दो देशी व एक विदेशी शराब दुकानों में फुटकर बिक्री के लिए इ-टेंडर बुलाए गए हैं। कलेक्टर दिलीप कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति 14 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इनका निष्पादन करेगी। विस्तृत जानकारी इलेक्ट्रोनिक विकास निगम के पोर्टल में उपलब्ध है।

रोजगार मेला 17 से
संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.डीएस तिवारी ने बताया कि शासन की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन योजना के अंतर्गत कलेक्टर के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्रांगण में 17 एवं 18 मार्च को विशाल जिला स्तरीय कैरियर रोजगार मेले का आयेाजन किया जाएगा। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को जिला स्तर पर रोजगार की संभावना व संशाधन पर चर्चा की जाएगी।