
Construction of a grand girl campus in twelve acres of land
सीधी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला साक्षरता को सामान्य महिला साक्षरता प्रतिशत के बराबर लाने हेतु न्यून साक्षरता प्रतिशत वाले विकासखंडों मे कक्षा 6वीं से 12वीं तक आवासीय शिक्षा हेतु कन्या शिक्षा परिसर स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा व साक्षरता मे बृद्धि के लिए प्रदेश में 82 कन्या शिक्षा परिसरों का संचालन किया जा रहा है। सीधी जिले में सीधी विकासखंड व कुसमी विकासखंड में स्वीकृत कन्या शाला परिसर का संचालन किराए के भवन में किया जा रहा है। लेकिन सीधी विकासखंड के शासकीय कन्या शाला परिसर आगामी वर्ष में एक भव्य भवन में संचालित होने की उम्मीद है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो वर्ष 2020 में शासकीय कन्या परिसर सीधी का संचालन स्वयं के सर्वसुविधायुक्त स्वयं के भवन में होगा।
बताते चलें कि जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम नौगवां दर्शन ङ्क्षसह में पनवार हवाई पट्टी से थोड़ी ही दूर पर 27 करोड़ 46 लाख 94 हजार की लागत से करीब 12 एकड़ भूमि में सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस बारह एकड़ के परिसर में स्कूल भवन, 351 व 140 सीटर छात्रावास, शिक्षक आवास, अधीक्षक आवास, प्राचार्य आवास, स्टाफ रूम, पुस्तकालय, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, बाउंड्रीवाल, प्राचार्य आवास, फुटवाल ग्राउंड, वालीबाल ग्राउंड तथा बैंडमिंटन कोर्ट शामिल है। निर्माण कार्य के लिए पीआईयू को एजेंसी बनाया गया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी एसएस कांस्ट्रक्शन कंपनी सीधी को सौंपी गई है। बताया गया कि निर्माण कार्य हेतु 2 मई 2017 को निविदा पारित की गई थी, 14 अगस्त 2017 को निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है, निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 30 मार्च 2020 निर्धारित की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण करने की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है।
्रप्रतिभावान छात्राओं की प्रतिभा का पोषण है उद्देश्य-
विभागीय अधिकारियों अनुसार प्रत्येक कन्या शिक्षा परिसर में 490 सीटों की क्षमता है। इन शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना का उद्देश्य शिक्षा व साक्षरता मे वृद्धि के साथ-साथ प्रतिभावान छात्राओं की प्रतिभा का पोषण करना है। विशेषतया ऐसी छात्राओं का जो धनाभाव एवं उचित पारिवारिक संरक्षण एवं मार्गदर्शन के अभाव मे प्रतिस्पर्धाओं मे पिछड़ जाती हैं, उन्हे 12वीं तक ऐसी विशिष्ट शिक्षा उपलब्ध कराई जाय जहां उच्चतम शैक्षिक मानदंडों, उन्नत जीवन मूल्यों तथा सीखने व सिखाने के नवीन आयामों को हांसिल करने वाली उचित परिस्थितियां उपलब्ध हो सकें। इसी महत लक्ष्य व उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जिले मे 2 कन्या शिक्षा परिसर सीधी व कुसमी संचालित हैं। वर्तमान मे इस विद्यालय को एकलव्य विद्यालय के अनुरूप कर दिया गया है।अब सभी कन्या शिक्षा परिसरों को सीबीएसई से सम्बद्ध कर दिया जाएगा, जहां आगामी वर्ष से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा।
अगले वर्ष स्वयं के भवन में होगा संचालन-
शासकीय कन्या शाला परिसर का भव्य एवं सुसज्जित भवन ग्राम नौगवां दर्शन ङ्क्षसह में किया जा रहा है, करीब बारह एकड़ भूमि में निर्माणाधीन भवन में स्कूल भवन, छात्रावास, आवास, पुस्तकालय, क्रीड़ांगन आदि समस्त सुविधाएं एक ही परिसर में होंगी, यह भवन संभवत: अगले शैक्षणिक सत्र में स्कूल को हैंडओवर हो जाएगा।
डॉ.डीके द्विवेदी, सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग सीधी
Published on:
02 Mar 2020 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
