सीधी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत मोहनिया चौकी पुलिस ने 39 हजार 900 रुपये कीमती 210 शीशी नसीली कफ सीरप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशीली कफ सीरप के परिवहन में उपयोग की जा रही दो बाइक व 3 मोबाइल फोन भी जब्त किये गए हैं।
बताया गया कि चौकी प्रभारी मोहनिया सुनील पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रयागराज उत्तरप्रदेश से दो अलग-अलग मोटर सायकल में चार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ नसीली कफ सीरप लेकर ग्राम बडखऱा एनएच 39 के किनारे गहरवार ढाबा के पास बिक्री करने आ रहे हंै। चौकी प्रभारी मोहनिया द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना हुए। गहरवार ढाबा ग्राम बडखऱा के किनारे पहुंचे जहां पर दो अलग-अलग बाइक में दो-दो व्यक्ति बैठेमिले। दोनो मोटर सायकलो मे पीछे बैठे हुए व्यक्ति बीच में अलग-अलग काले रंग के पिठ्ठू बैग सीट में रखे हुए थे। आरोपियों के पिठ्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 210 शीशी कीमती 39 हजार 900 रुपये की नशील कफ सीरप पाई गई, जिसे जब्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सूरज हेला से पूछताछ की गई तो बताया कि महिपाल साकेत निवासी बड़बरा 739 ने उक्त नशीली कफ सीरप अवैध रूप से बिक्री करने के लिए हम लोगो से मंगवाया था। महिपाल साकेत की तलाश की जा रही है।
आरोपियों में ये शामिल-
आरोपियों में सूरज पिता रामलाल हेला (35) वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक-1 अम्बेडकर नगर कोरांव उप्र, राजा पिता राकेश भारतीया (19) निवासी बरदहा थाना कर्छना जिला प्रयागराज उप्र, संजय पिता राधेश्याम हेला (26) निवासी बड़ोबर थाना कोरांव जिला प्रयागराज उप्र तथा सूरज पिता राममूरत भारतीया (26) ग्राम बरदहा थाना कर्छना जिला प्रयागराज उप्र शामिल हैं।