1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभु श्री राम जन-जन का कल्याण करने वाले हैं-बल्लभाचार्य

पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ श्रीराम महायज्ञ, आज होगा श्री राम जानकी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
Prabhu Shri Ram is the welfare of the people - Ballabhacharya

Prabhu Shri Ram is the welfare of the people - Ballabhacharya

सीधी। स्थानीय शहर की समीपी ग्राम गाड़ा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम महायज्ञ के नौवें दिन पूर्णाहूति के साथ श्रीराम महायज्ञ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर जन कल्याण की मन्नतें मांगी। अपरान्ह समय 3 बजे से सदगुरूदेव भगवान श्री राम हर्षण दास महाराज के महाभिषेक कार्यक्रम में दुग्ध, घी शर्करा, शहद, गंगाजल आदि से स्नान कराया गया और चरणामृत प्रसाद स्वरूप भक्तो श्रद्धालुजन को प्राप्त हुआ। महाभिषेक के समय संस्कृत श्लोको से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। गुरूदेव की आरती सांसद रीती पाठक द्वारा किया गया। इस दौरान गुरूदेव के परम कृपापात्र जगतगुरू बल्लभाचार्य महाराज ने भावुक होकर उपस्थितजनो के समक्ष कहा की यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब आज इस सुखद क्षणों का आनंद ले रहे है। यह सौभाग्य सबको नही मिलता है। सरकार श्री के जीवन के कुछ सुखद क्षणों का वर्णन बल्लभाचार्य महाराज ने कहा जिसे सुन गरूभाईजन भाव विभोर हो गए। गुरूदेव की याद में आंखे नम हो गई। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य ने कहा कि श्रीराम के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। कहा कि प्रभु श्री राम जन-जन का कल्याण करने वाले हैं। जहां श्री राम कथा का आयोजन होता है, वहां का वातावरण राममयी हो जाता है।
श्रीराम जानकी मंदिर में विशाल भंडारा आज-
कार्यक्रम के समापन में श्रीराम जानकी सेवा समिति राम हर्षण कुन्ज कोतरकला (गाड़ा) के आयोजक मंडल की ओर से जिले के समस्त श्रद्धालू भक्त जनों से अपील की है कि श्रीराम महायज्ञ का विशाल भंडारा 11 बजे से प्रारंभ हो जाएगा आप सब सादर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें।

Story Loader