MP Election 2023 : तीन बार से लगातार विधायक का टिकट काटकर भाजपा ने क्षेत्रीय सांसद को दिया टिकट, बीजेपी से बगावत कर बागी विधायक भी मैदान में उतरे।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 77 सीधी का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने सीधी विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी के तीन बार से विधायक चुने जा रहे केदार नाथ शुक्ला का टिकट काटकर सीधी लोकसभा सीट की मौजूदा सांसद रीति पाठक को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं टिकट कटने से नाराज मौजूदा विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है जिससे यहां का चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है।
सीधी में सीधा नहीं विधानसभा चुनाव
सीधी विधानसभा सीट पर इस बार चुनाव बेहद पेचीदा होता नजर आ रहा है। भाजपा ने जहां सांसद रीति पाठक को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने ज्ञान सिंह पर भरोसा जताया है। लेकिन सीधी विधानसभा सीट से तीन बार से विधायक चुने जा रहे केदारनाथ शुक्ला टिकट कटने से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। केदारनाथ शुक्ला के चुनावी मैदान में उतरने से सीट के सभी समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं। ऐसे में देखना है कि चुनाव में जनता इन तीनों में से किसे चुनती है।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : अंबाह सीट पर एससी का आरक्षण पर राजपूतों का होल्ड, तगड़ा होगा घमासान
सीधी सीट पर मतदाता
कुल मतदाता- 2 लाख 56 हजार 802
पुरुष मतदाता- 1 लाख 32 हजार 777
महिला मतदाता - 1 लाख 24 हजार 22
सीधी सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के केदारनाथ शुक्ला ने कांग्रेस के कमलेश्वर प्रसाद को 19 हजार 686 वोटों से हराया।
साल 2013- भाजपा के केदारनाथ शुक्ला ने कांग्रेस के कमलेश्वर प्रसाद को 2 हजार 360 वोटों से हराया।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : भिंड विधानसभा में इस बार रोचक है मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस ने बागियों पर खेला दांव