
Sidhi road accident
Sidhi Road Accident : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलट गई। भीषण सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग सिंगरौली से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। ये भीषण सड़क हादसा सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र के कैमोर पहाड़ मूडा घाट का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के जयंत से कई श्रद्धालु बोलेरो से प्रयागराज जा रहे थे। रविवार की देर रात करीब 2 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर 14 फीट गहरी खाई में गिर गई। बोलेरो में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगभग 3 घंटों इस भीषण सड़क हादसे की जानकारी किसी को नहीं लगी। सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई। तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Updated on:
17 Feb 2025 11:42 am
Published on:
17 Feb 2025 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
