5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला अफसर ने सरकारी जमीन पर बनाई पालतू कुत्ते की समाधि, कौन बनेगा करोड़पति में जीत चुकी है 50 लाख रुपए

महिला अफसर ने सरकारी जमीन पर बनाई पालतू कुत्ते की समाधि, कौन बनेगा करोड़पति में जीत चुकी है 50 लाख रुपए

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Rajiv Jain

Apr 23, 2018

sidhi tahsildar amita singh controversy

सीधी। अपने बार-बार तबादलों की शिकायत प्रधानमंत्री मोदी से कर चुकी और कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर फिर चर्चा में हैं। अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मौत के बाद तहसीलदार ने सीधी जिले के चुरहट में शासकीय जमीन पर समाधि बनवा दी। साथ ही विधिवत त्रयोदशी संस्कार के बाद पांच सौ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया। बड़ी संख्या में लोग समाधि स्थल देखने भी पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार चुरहट तहसीलदार अमिता सिंह तोमर के पालतू सफेद जर्मन शेफर्ड कुत्ते की बीमारी से मौत हो गई। जोजो नाम के इस कुत्ते का जन्म उनके घर पर हुआ था। वे उसे जन्म से ही पाल रही थीं। उनका जहां भी तबादला होता वे इसे अपने साथ ही रखती थीं। कुत्ते की 6 अप्रैल को बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद कुत्ते को अपने सरकारी बंगले के बगल में शासकीय भूमि में विधि विधान से दफनाकर अंतिम संस्कार कराया। अब उसी शासकीय भूमि पर समाधि स्थल का निर्माण चल रहा है। पूजा पाठ के बाद हुए श्राद्ध भोज में तहसील के कर्मचारियों सहित क्षेत्र के 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इसके लिए टेंट पंडाल और कुर्सिंयां लगाकर बाकायदा बैठने का इंतजाम भी किया गया।

मुझे प्यारा था कुत्ता
सफेद जर्मन प्रजाति का यह कुत्ता जोजा मेरे घर ही पैदा हुआ था। जन्म से ही मेरे पास रहता था, इस कारण वह मुझे बहुत प्यारा था। बीमारी से उसकी मौत से दुखी हूं।
-अमिता सिंह तोमर, तहसीलदार, चुरहट

13 वर्ष में 25 बार हुआ तबादला
नवंबर 17 से चुरहट में पदस्थ तहसीलदार अमिता सिंह तोमर के 13 साल में 9 जिलों में 25 बार तबादले हो चुके हैं। इसकी शिकायत वे ट्वीटर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी तक से कर चुकी हैं। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पदस्थी के दौरान टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में वर्ष 2011 में 50 लाख का पुरस्कार जीतकर अमिताभ बच्चन को भी अपना कायल बना दिया था।