12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब तक 6 हजार 444 कृषकों ने किया 1 लाख 87 हजार 189 क्विंटल फसल का विक्रय

अब तक 6 हजार 444 कृषकों ने किया 1 लाख 87 हजार 189 क्विंटल फसल का विक्रय, 25 करोड़ 65 लाख रुपए का भुगतान, 1 लाख 68 हजार 628 क्विंटल का किया जा चुका है परिवहन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Om Prakash Pathak

•

Updated: 20 May 2020, 6:23 AM IST

uparjan

25 करोड़ 65 लाख रुपए का भुगतान, 1 लाख 68 हजार 628 क्विंटल का किया जा चुका है परिवहन

सीधी। सीधी जिले में उपार्जन प्रक्रिया सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना के साथ सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपादित की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि 19 मई तक 6 हजार 444 कृषकों से 1 लाख 87 हजार 189 क्विंटल गेहूँ की खरीदी हो चुकी है। उपार्जित खाद्यान्न में से 1 लाख 68 हजार 628 क्विंटल का परिवहन भी किया जा चुका है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कृषकों को 25 करोड़ 65 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
रबी उपार्जन हेतु जिले में कुल 42 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, प्रत्येक केंद्र हेतु एनआईसी भोपाल से प्रतिदिन सीमित संख्या में कृषकों को उपार्जन हेतु एसएमएस भेजा जाता है। उक्त कृषकों को संबंधित उपार्जन केंद्र प्रभारी द्वारा भी सूचित किया जा रहा है। जिले में गेहूं के उपार्जन हेतु 15 हजार 336 कृषकों ने पंजीयन कराया है। उपार्जन केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने हेतु चूने के निशान से चिन्हांकन किया गया है। इसके साथ ही आगंतुकों के साबुन से हाथ धुलाने की भी व्यवस्था की गयी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार सौदा पत्रक के माध्यम से कृषक व्यापारियों को भी अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपार्जन केंद्रो पर सिर्फ वे ही किसान अपनी उपज लेकर आएं जिनको खाद्य विभाग द्वारा उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजा गया है। उपार्जन केंद्र प्रभारी भी कृषकों को सूचित करेंगे। कृषक भाइयों को अकेले आने की हिदायत दी गयी है। कलेक्टर ने अपील की है कि किसान भाई खरीदी केंद्रों पर मास्क अथवा चेहरे पर गमछा या रुमाल बांधकर अवश्य आएं। वृद्ध एवं बीमार व्यक्ति उपार्जन केंद्र पर न आएं, आवश्यक होने पर नामित व्यक्ति को भेजें।