3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र के गांव से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम बनाने वाली करुणा सिंह के सफलता की कहानी…

पत्रिका से चर्चा के दौरान रंगकर्मी करुणा सिंह चौहान ने बताया मुश्किल था अपनों का समझाना

2 min read
Google source verification
Artist Karuna Singh sidhi mp

Artist Karuna Singh sidhi mp

सीधी. जिले के छोटे से गांव नौढिय़ा से निकलकर देशभर में पहचान बनाने वाली रंगकर्मी करुणा सिंह का शुरुआती दौर काफी मुश्किल था। वे बताती हैं कि वर्ष २०११-१२ में इंद्रवती नाट्य समिति से जुड़कर रंगमंच शुरू किया था, तब हमारे कार्यक्रम में गिनती के दर्शक आते थे। वो भी बड़े प्रयास पर। संस्था ने अथक परिश्रम कर जिले में रंगकर्म को स्थापित किया। अब बड़ी संख्या में यहां के युवा रंगकर्म से जुड़ गए हैं। संस्था ने कार्यशाला आयोजित कर उन्हें इस योग्य बनाया कि देशभर परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
रंगयात्रा से मिली नई पहचान
मप्र नाट्य विद्यालय भोपाल से प्रशिक्षित करुणा बिट्टी नाट्य संस्थान की निदेशिका हैं। इस नाट्य संस्थान के जरिए वे हर वर्ष रंगयात्रा व कार्यशाला करती हैं। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से एकल अभिनीत नाटकों को बुलाया जाता है। अलग-अलग मंचों पर उनका प्रदर्शन व नए रंग दर्शकों के मध्य होता है। करुणा सिंह अब तक 9 नाटकों का निर्देशन कर चुकी हैं, इनमें 5 एकल नाटक व 4 समूह नाटक शामिल हैं।

नाटकीय तत्वों पर शोध
करुणा द्वारा अभिनीत नाटकों में कर्णभारम, माधवी, चंदनुआ, होरी, विरासत, महाबली, अरण्यगाथा, लैला-मजनू, खूबसूरत बहू, नीलकंठ निराला, चदैनी, शिव-विवाह, आप के कर कमलों से, ऊषा, राधा, काबुली वाला आदि प्रमुख हैं। वे बघेलखंड, बुंदेलखंड व मालवांचल की जाति परंपरा व लोक गीतों को नाटकीय रूप देने व नाटकीय तत्वों पर शोध कर रही हैं।

समाज से भी संघर्ष
करुणा ने बताया, रंगमंच से जुडऩे पर समाज ने कई सवाल खड़े किए। लेकिन परिवार का अच्छा सहयोग रहा। बचपन में मैंने नहीं सोचा था कि रंगमंच की दुनियां में जाऊंगी, लेकिन वह जीवन का टर्निंग प्वाइंट था कि इंद्रवती नाट्य समिति के नीरज कुंदेर से मुलाकात हुई और में इस विधा से जुड़ गई।

मलयालम फिल्म में नजर आएंगी करुणा
इंद्रवती नाट्य समिति की कलाकार करुणा सिंह मलयालम फीचर फिल्म से बतौर सेकंड लीड अभिनेत्री अपने सिने अभिनय की शुरुआत कर चुकी हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मलयालम फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ शिवा के निर्देशन में बन रही फिल्म वर्तमानम दो लड़कियों के अकादमिक जीवन और उसमें आने वाले आकस्मिक उथल-पुथल की कथा पर आधारित है। फिल्म में मलयालम की स्टार एवं हिंदी की करीब-करीब सिंगल जैसी फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री पार्वती मेनन की को-स्टार के रूप में कार्य करने का मौका मिला है, यह फिल्म आगामी मई तक में रिलीज हो जाएगी।

Story Loader