सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अवैध लड़की का परिवहन करना एक श्रमिक को उस समय भारी पड़ गया जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत हो गई। बताया गया कि जलाऊ लकड़ी से लोड़ ट्रैक्टर झिरिया घाटी चढ़ रहा था। ट्रॉली में ज्यादा लोड होने के कारण ट्रैक्टर के पलटने का खतरा था। इसलिए ड्राइवर ने श्रमिक को इंजन के उपर बैठा दिया। नतीजा वही हुआ जिसका ड्राइवर को खतरा था, और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार युवक ट्राली के नीचे आ गया और दबने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना पथरौला पुलिस चौकी अंतर्गत जोगी पहरी गांव में सोमवार की दोपहर करीब 1.30 बजे घटित हुई।