5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: अनियंत्रित जीप पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

घायलों मे दो की हालत गंभीर, एक रीवा रेफर, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, घटना पुलिस चौकी सेमरिया अंतर्गत चूल्ही मोड़ की
2 min read
Google source verification

image

Suresh Mishra

Sep 14, 2016

sidhi news

sidhi news


सीधी।
सीधी से सेमरिया की ओर जा रही जीप बुधवार की सुबह चूल्ही मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए एक घर के दीवार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में जीप मे सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सेमरिया ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर एक को रीवा तथा एक को जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक जीप क्रमांक एमपी 19 ए 8651 बुधवार की सुबह सीधी से यात्रियों को लेकर सेमरिया जा रही थी, जैसे ही जीप सेमरिया से पहले चुल्ही मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए स्थानीय निवासी छोटे कोल के घर की दीवार से टकराकर पलट गई।

ये भी पढ़ें: 3 राज्यों में बिकती है MP की लड़कियां, परिजनों को तस्कर देते है मनमाना दाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप की रफ्तार कम होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का कारण जीप का बे्रक फेल होना बताया गया है।जीप सवार लोगों में चींख पुकार मच गई। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया ले जाया गया, जहां उपस्थित डॉ.अतुल तिवारी द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

ये भी पढ़ें:विद्युत लाइन बिछा रहे दो ग्रामीणों को लगा 440 वोल्ट का झटका, रास्ते में मौत

घायलों के सामान्य चोंट होने के कारण उन्हे छुट्टी दे दी गई। इस मामले मे सेमरिया पुलिस ने जीप को उठवाकर पुलिस चौकी परिसर मे खड़ा कराने के साथ ही आरोपी जीप चालक के विरूद्ध आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घायलों मे ये शामिल
इस जीप हादसे मे करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमे माया पति राजमणि द्विवेदी 45 वर्ष निवासी चुरहट व शिक्षक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरिया, रमैया कोल 25 वर्ष बढ़ौरा, प्रिंश मिश्रा 22 वर्ष, प्रेमलाल 40 वर्ष कुबरी, लक्ष्मी केवट 60 वर्ष झगरहा, रामदास यादव 50 वर्ष कठार, शांति सिंह 56 वर्ष पोखरा शामिल हैं। इनमे से गंभीर रूप से घायल माया द्विवेदी शिक्षक को रीवा अस्पताल व शांति सिंह को जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर किया गया है।