1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 वर्षीय लड़की की ‘बापू’ के साथ कराई शादी, दो रात गुजारने के बाद उठाया ये कदम

बिना मां की बेटी को मौसा-मौसी गांव में बेच गए। जाते समय बोले कि तेरी शादी ( 15 Year old Girl Marriage With Bapu ) हो चुकी है और अब यही रहना है। नाबालिग ( 15 Year old Girl Sold in Village ) ने दो रात गांव में ही गुजारी और तीसरे दिन मौका पाकर वहां से भाग निकली। लोगों ने देखा तो उसे चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति को सौंपा दिया

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Dec 21, 2019

15 वर्षीय लड़की की बुजुर्ग 'बापू' के साथ कराई शादी ! दो रात गुजारने के बाद उठाया ये कदम

15 वर्षीय लड़की की बुजुर्ग 'बापू' के साथ कराई शादी ! दो रात गुजारने के बाद उठाया ये कदम

सीकर।
बिना मां की बेटी को मौसा-मौसी गांव में बेच गए। जाते समय बोले कि तेरी शादी ( 15 Year old girl Marriage With Bapu ) हो चुकी है और अब यही रहना है। नाबालिग ( 15 Year old girl sold in Village ) ने दो रात गांव में ही गुजारी और तीसरे दिन मौका पाकर वहां से भाग निकली। लोगों ने देखा तो उसे चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति को सौंपा दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में 15 वर्षीय बच्ची ने बताया कि वह आसाम में अपने नाना-नानी के साथ रहती है। उसकी मां नहीं है। पिता शराबी है। कुछ दिन पहले उसके मौसा-मौसी नाना-नानी के पास आए और उसे अपने साथ ट्रेन से ले गए। बाल कल्याण समिति के सदस्य गिरवर सिंह झाझड़ का कहना है कि बालिका ने आरोप लगाया है कि मौसा-मौसी ने पैसे लेकर उसकी शादी करा दी।

Read More : राजस्थान में हादसा: शटडाउन के बाद भी दौड़ता रहा करंट, एक ने तड़प-तड़प के तोड़ा दम, 3 घायल

किसी बुजुर्ग से शादी होने की आशंका
बच्ची ने चाइल्ड लाइन को बताया कि उसकी शादी जिस व्यक्ति के साथ हुई है, उसे लोग बापू के नाम से पुकारते है। ऐसे में आशंका है कि नाबालिग की किसी बुजुर्ग के साथ शादी हुई है। चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति ने एसपी को पत्र लिखा है जिसमें मामले की जांच की मांग की है।

साड़ी और चूडिय़ां पहनाई
लक्ष्मणगढ़ के हापास गांव में मिली बच्ची ने बताया कि उसके मौसा-मौसी उसे गांव में छोड़ गए। यहां उसे साड़ी चूडिय़ां पहना दी। वह दो दिन तक दूल्हे की बहन के साथ सोई। वह डरी सहमी रही। तीसरे दिन वह मौका पाकर वहां से भाग निकली। वह एक गोशाला में छुपकर वहीं सो गई। यहां लोगों ने देखा तो चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।

Read More : PMT की तैयारी के दौरान दोस्त की हत्या कर आरोपी बन गया डॉक्टर, अब जाएगा जेल

Story Loader