
आरएएस प्री परीक्षा से 3 हजार 803 अभ्यर्थियों ने फेरा मुंह
सीकर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आज जिलेभर में आरएएस प्री परीक्षा हुई। 44 परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुई। जिसमें 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। 20 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अपर जिला कलक्टर जय प्रकाश ने बताया कि जिले के 44 परीक्षा केन्द्रों पर 18 हजार 911 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 15 हजार 108 अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। जबकि 3 हजार 803 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर गैर मौजूद रहे।
तीन घंटै बंद रहा इंटरनेट
परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए जिले में परीक्षा के दौरान तीन घंटे तक इंटरनेट बंद रखा गया। परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने या अन्य किसी अफवाह से बचने के लिए ऐसा किया गया। इंटरनेट बंद होने से हालांकि इस दौरान व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा। डिजीटल लेने देन भी बिल्कुल ठप्प पड़ गया।
खासा रहा उत्साह
आरएएस प्री परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने केा मिला। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर जुटना शुरू हो गए। इस दौरान बस और ट्रेन में खासी भीड़ देखने को मिली।
शांतिपूर्ण रही परीक्षा
जिले में 44 केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। शांतिपूर्वक परीक्षा होने पर अधिकारियों ने भी राहत की सास ली।
--------------------------
ड्रेस कोड बना परेशानी
आरएएस प्री परीक्षा में ड्रेस कोड फिर अभ्यर्थियों के लिए परेशानी बना। आयोग के बार-बार निर्देश देने के बाद भी कई अभ्यर्थी डे्रस कोड के हिसाब से सेंटर पर नहीं पहुंचे। जिस पर उन्हें परीक्षा केन्द्र के बाहर ही रोक दिया गया। बाद में जब वो तय ड्रेस कोड में परीक्षा देने पहुंचे, तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया। ऐसे में अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में उनको ड्रेस कोड के अनुसार आने पर ही सेंटर में प्रवेश दिया गया।
औसत रहा प्रश्न पत्र
परीक्षार्थियों की मानें तो प्रश्न पत्र औसत दर्ज का रहा। हालांकि कुछ सवाल काफी उलझाने वाले रहे।
Published on:
05 Aug 2018 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
