4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को 7 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, एक ने कमरे में बाकी ने चलती कार में किया रेप

Rape With Woman: वह घर से झाडू-पौछा करने के लिए गई थी। ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली महिला शादी के काम में सहयोग करने की कहकर साथ ले गई।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 28, 2019

महिला को एक दिन में 7 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, एक ने कमरे में बाकी ने चलती कार किया रेप

महिला को एक दिन में 7 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, एक ने कमरे में बाकी ने चलती कार किया रेप

सीकर.

Rape With Woman: वह घर से झाडू-पौछा करने के लिए गई थी। ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली महिला शादी के काम में सहयोग करने की कहकर साथ ले गई। महिला को सुजानगढ़ ले जाया गया। वहां से दो महिलाएं उसे बस में डीडवाना ले गई। वहां पर उसे कार में सवार दो लोगों ( Rape in Running Car ) को सौंप दिया गया। इन लोगों ने अबला के साथ सामूहिक बलात्कार ( Gangrape With Married Woman ) किया। मामला यहीं पर नहीं थमा। जब वह किसी तरह से फिर बस स्टैंड पर पहुंची तो दो लोग उसे फिर उसे गाड़ी में डालकर ले गए और हवस का शिकार बनाया। बाद में फिर उसे सुजानगढ़ छोड़ दिया गया। महिला को फिर तीन लोगों को गाड़ी में सौंप दिया गया। इन्होंने सालासर रोड पर सेवद और सिहोट गांव के बीच सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने किसी तरह अपने पति को सूचना दी।

Read More :

दिल्ली में मिली सीकर से अपहृत लड़की, पुलिस को बोली- अपनी मर्जी से गई थी

सूचना पर Police भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को थाने लेकर आई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन वारदात को दो दिन गुजरने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीडि़ता की ओर से दर्ज मामले के अनुसार इस मामले की सूत्रधार शहर के सालासर बस स्टैंड क्षेत्र की रहने वाली अन्नु है। पीडि़ता 24 सितम्बर को अन्नु के घर झाडू पौछा करने गई गई थी। लेकिन अन्नु शादी की बुकिंग होने की बात कहकर बस में अपने साथ सुजानगढ़ ले गई। सुजानगढ़ के बस स्टैंड पर पूजा नाम की युवती मिली। पूजा अन्नु के घर आती रहती थी। ऐसे में पीडि़ता भी उसे पहचानती थी। अन्नु और पूजा पीडि़ता को यहां से डीडवाना ले गई।

Read More :

धर्म बदल कर युवतियों को फंसा रहे युवक, फिर उनके साथ करते है गलत काम


पीडि़ता को धमकाती रही महिलाएं
डीडवाना में अन्नु और पूजा ने पीडि़ता को कार सवार दो लोगों को सौंप दिया। कार में सवार दोनों युवक अन्नु और पूजा के जानकार थे। इन्होंने फोन कर उन्हें बुलाया था। पीडि़ता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो अन्नु और पूजा ने उसे धमकाया। बाद में सुनसान स्थान पर प्लाट पर बने कमरे में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद दूसरी गाड़ी में सवार होकर दोनों युवक भी पूजा के जानकार थे। पीडि़ता ने इनके साथ गाड़ी में बैठने से मना किया तो पूजा और अन्नु ने उसे साथ मारपीट की।

Read More :

मदद करने के बहाने महिला के साथ पुलिस कांस्टेबल ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया


दूसरे होटल में छिपकर किया बचाव
सालासर रोड पर सेवद और सिहोट के बीच स्थित होटल पर जब पीडि़ता ने अपने पति को वारदात की जानकारी दी। बाद में किसी तरह सामने स्थित दूसरे होटल में जाकर छिप गई। बाद में पीडि़ता का पति और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवा दिया है।

Story Loader