
पहले बातों में उलझाती फिर करती थी ऐसा शर्मनाक काम, पुलिस ने 8 महिलाओं को पकड़ा
नीमकाथाना/गणेश्वर.
सदर थाना क्षेत्र के गांव गणेश्वर में रविवार को शोरूम से कपड़े चुराने वाली महिला गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार ( 8 Women of Thieves Gang Arrested ) किया गया जबकि तीन अन्य महिलाएं फरार हो गई।राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित साड़ी सेंटर शोरूम पर 11 महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने आई। उन्होंने व्यापारी को महंगा कपड़ा दिखाने के लिए कहा। व्यापारी महंगी साडिय़ां दिखाने लगा। गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं ने महंगी साडिय़ा व बरी के बेस को रबर बैग में डालकर पेटीकोट में छिपा लिया। जब व्यापारी को संदेह हुआ तो कपड़े दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद शोरूम के सामने शोर-शराबा शुरू हो गया। आसपास के लोग व महिलाएं दौडकऱ आई। अन्य महिलाओं ने गिरोही से जुड़ी महिलाओं की तलाशी ली। तीन महिलाओं के पेटीकोट में महंगे बरी के बेस व साडिय़ां मौजूद थीं। महिलाएं गिड़गिड़ाने लगीं। सदर पुलिस गिरोह की 8 महिलाओं को पकडकऱ थाना ले आई। गिरोह की अन्य तीन महिलाएं फरार हो गई। क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सक्रिय है महिला चोर गिरोह ( Women Thief Gang )
बता दें कि सीकर में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह खरीददारी के बहाने दुकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। जिसमें महिलाएं खरीददारी के बहाने दुकानों में चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुई है।
Published on:
21 Oct 2019 12:05 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
