सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक मिस कॉल ने विवाहिता की जिंदगी बर्बद कर दी। यहां सदर थाना इलाके की विवाहित ने मिस कॉल पर वापस कॉल किया तो उसे एक शख्स ने अपने चंगुल में फंसा लिया।
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक मिस कॉल ने विवाहिता की जिंदगी बर्बद कर दी। यहां सदर थाना इलाके की विवाहित ने मिस कॉल पर वापस कॉल किया तो उसे एक शख्स ने अपने चंगुल में फंसा लिया। उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और जयपुर, सालासर व सीकर में बार- बार बलात्कार किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद अब उसने सदर थाने में रिपोर्ट दी है।
ये दी रिपोर्ट
पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 2018 में धोद निवासी व्यक्ति से हुई थी। पर पति से अनबन होने के कारण वह एक साल बाद ही ससुराल छोडकऱ पीहर में रहने लगी थी। इसी दौरान उसके पास मोबाइल पर अनजान व्यक्ति का मिस कॉल आया। जिस पर उसने वापस फोन किया तो सामने वाले शख्स ने अपना नाम रामकरण बताया। इसके बाद 28 सितंबर 2022 को उसने फिर उसे फोन कर बस स्टैंड पर बुला लिया। यहां से वह उसे जयपुर ले गया। जहां उसे होटल में रखकर एक अक्टूबर तक उसके साथ बलात्कार किया।
खाली कागज पर दस्तखत करवाकर फिर बनाया निशाना
रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद आरोपी ने सीकर में उससे तीन-चार खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और दो दिन तक सालासर धर्मशाला रखते हुए वहां भी उसे बलात्कार का शिकार बनाया। इसके बाद उसे फिर एक गांव में ले जाकर वहां भी दुष्कर्म किया। उसे कमरे में बंधक बनाकर उसका मोबाइल व सिम भी तोड़ दी। जिसके चलते वह परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पाई। आरोपी ने इसके बाद इसी महीने तीन जुलाई को भी बलात्कार किया। जिसके बाद चार जुलाई को वह मौका पाकर उसके चंगुल से भागकर घर लौट आई। रिपोर्ट में बताया कि रामकरण व उसका साथी सुरेन्द्र उसे परिवार सहित जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।