गौरतलब है कि ललिता देवी व हितेंद्र कुमार आपसी मनमुटाव के चलते विवाद के बाद छह साल से अलग- रह रहे थे, जिनको लोक अदालत में समझाइश दी गई। इसके बाद अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रथम आशीष दाधीच और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई व हंसी खुशी घर रवाना हो गए। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में दो बैंचों में 385 प्रकरणों का निस्तारण कर 2,63,43,100 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत में अधिवक्ता दिनेश शर्मा, रोशनलाल मोदी, हर्ष कुमार सैनी, सत्यनारायण सैनी, पंकज सैनी, लोकेन्द्र गुप्ता,चुन्नीलाल सैनी, रामसिंह गुर्जर व लोक अदालत सदस्य मुरारीलाल शर्मा व शशिकला सैनिक, सचिव अजय सिंह का सहयोग रहा।