
ऐसी छनकी पायल कि .....
नीमकाथना. एसएनकेपी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा अपनी भागीदारी ज्यादा दें। कार्यक्रम को पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व विधायक प्रेम सिंह बाजोर,धर्मपाल गुर्जर,फूलचंद गुर्जर,प्राचार्य डॉ एसएन मीना,छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर सहित अनेक वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने कार्यालय का फीता काटर उद्घाटन किया। इससे पूर्व मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, महासचिव शुभम अग्रवाल,संयुक्त सचिव विजय कुमार सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
फ तेहपुर. सेठ जीआर चमडिया पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को आयोजित किया गया। महाविद्यालय कार्यकारणी सचिव रामवतार जाट ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता डॉ. रतनलाल मिश्रा अध्यक्ष भारतीय शिक्षा प्रसार समिति सीकर ने की और मुख्य अतिथि शिवप्रसाद संगठन मंत्री विद्या भारती संस्थान सीकर ने की। प्राचार्य डॉ. संजू भास्कर ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में राम मनोहर, महादेव आदि उपस्थित थे । संचालन डॉ. इमरान खां, ऋ तु शर्मा एवं बनेन्द्र कुमार ने किया ।
श्रीमाधोपुर. कस्बे के महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में उत्तराखण्ड का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रदूषण सहित अन्य भौगोलिक स्थितियों पर अध्ययन किया । प्राचार्य डाक्टर वीके सैनी ने बताया कि दल हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी आदि स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। जूनियर साइंटिस्ट विजयवर्धन पांडे के निर्देशन में विभिन्न प्रयोगशालाओं का भी अध्ययन किया।
अध्ययन दल में व्याख्याता सुनीता सैनी, गोपाल देवन्दा, पुष्पा सैनी एवं वीरेंद्र यादव आदि साथ रहे।
तैयारियों में जुटे शिक्षक संघ
श्रीमाधोपुर. राजस्थान शिक्षक कांग्रेस का राज्यस्तरीय शैक्षिक सम्मेलन १ फरवरी से जयपुर में आयोजित होगा। शिक्षक कांग्रेस के उपशाखा अध्यक्ष अजय कुमार सैनी ने बताया कि दो दिन तक होने वाले इस सम्मेलन में श्रीमाधोपुर से काफी शिक्षक भाग लेंगे।
लक्ष्मणगढ़. विभिन्न स्थानों पर होने वाले शिक्षक सम्मेलनों में उपखंड के शिक्षक भी बड़ी तादाद में भाग लेने गुरुवार को लक्ष्मणगढ़ से रवाना होगें। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत व शिक्षक संघ अंबेडकर की बुधवार को आयोजित अलग अलग मीटिंगों में उक्त निर्णय लिया गया।
फतेहपुर. राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन एक फरवरी को जयपुर में होगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए तहसील अध्यक्ष अरविन्द भामू के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। नीमकाथाना. राजस्थान शिक्षक संघ सीयाराम की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तैयारी एवं एनपीएस पर विचार विमर्श किया गया।
खंडेला- राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ(रेसला) का ाजस्थान कॉलेज खेल मैदान जयपुर में विशाल स्वर्णिम समारोह का आयोजन किया जायेगा ।
Published on:
31 Jan 2019 05:56 pm
