17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikar News: एक सप्ताह बाद मिला लापता युवती का शव, परिजन ने लगाया बलात्कार व हत्या का आरोप

Sikar News Today: एक सप्ताह पूर्व लापता हुई युवती के शव को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Suman Saurabh

Nov 11, 2024

body of the missing girl was found after a week, police registered case

सीकर। जिले की एक तहसील में एक सप्ताह पूर्व लापता हुई युवती के मिले शव को परिजनों ने लेने से मना कर दिया। परिजनों ने युवती को उठाकर ले जाने की धमकी देने वाले युवकों पर युवती से बलात्कार करने कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी की ओर से परिजनों व समाज के लोगों से समझाइश की गई। पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके बाद रविवार दोपहर बाद अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

परिजन ने शव लेने से इंकार कर दिया, समझाइश के बाद माने

थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया तथा एफएसएल जांच के लिए विसरा भेजा गया है। इधर पोस्टमार्टम के दौरान मृतक युवती के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। बाद में उपखंड के सीओ व थानाधिकारी समझाइश पर परिजन शव लेने को तैयार हुए। नेशनल हाइवे के पास शनिवार को पुलिस को एक युवती का शव मिला था। बीहड़ में बने डेरों में रहने वाली युवती का शव सड़ी-गली अवस्था में एक नोहरे में मिला था।

युवती के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट

युवती के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि दो-तीन युवक दो नवंबर को गोवर्धन पर्व के दिन मोटरसाइकिल पर उनके डेरे के पास आए थे तथा उसकी बेटी को उठाकर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देकर गए थे। युवती के पिता ने उक्त धमकी देने वाले युवकों के खिलाफ उसकी बेटी के साथ बलात्कार करने तथा उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व में 4 नवंबर को मृतका की मां जड़ाव ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी थी, जिसमें उसकी बेटी के सुबह घर से जाने के बाद देर शाम तक वापस न आने की बात कही गयी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान युवती के गले पर चोट के निशान मिले है। शव बुरी तरह सड़-गल गया था। शव की एफएसएल जांच के लिए विसरा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : युवक ने धोखे से फार्म हाउस पर बुलाया और करने लगा अश्लील हरकतें, युवती की सूझबूझ से बची इज्जत