8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव मैरिज से खफा पिता ने बेटी का सुहाग उजाड़ने के लिए उठाया खौफनाक कदम

Sikar Crime News in Hindi : विवाहिता का आरोप है कि उन्होंने कैंपर गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। घायल होने पर उन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Oct 12, 2019

लव मैरिज से खफा पिता ने बेटी का सुहाग उजाडऩे के लिए उठाया खौफनाक कदम

लव मैरिज से खफा पिता ने बेटी का सुहाग उजाडऩे के लिए उठाया खौफनाक कदम

शिश्यूं.

Sikar Crime News in Hindi : पति पर जानलेवा ( Attack on Son in Law ) हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विवाहिता ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। विवाहिता ने पिता और ताउ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रैवासा की रहने वाली रितु रावत पत्नि संदीप कुमावत ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि उसके पति पर कैंपर गाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि दोनों पति व पत्नी विवाह के बाद सीकर में आरटीओ कार्यालय के पास मकान किराया लेकर रह रहे थे। युवती बाइक शोरूम में काम करती है तथा उसका पति मैकेनिक का काम करता है।

27 सितम्बर को रितु की बड़ी बहन का ससुर बजरंगलाल गुर्जर उसके पास आया। आरोप है कि उसको जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन उसके साथ मनोज व मीनाक्षी भी आई थी। 30 सितम्बर को सुबह रितु की बहन मीनाक्षी तथा मामी गीता देवी ने मोबाइल पर फ ोन किया। उसी दिन शाम करीब 6 बजे रितु व उसके पति बाइक पर जा रहे थे। तब पूर्व सरपंच बजरंगलाल, मनोज गुर्जर निवासी चारणवास, राजकुमार रावत, विजयपाल व निक्कु रावत कैंपर गाड़ी में आए। उन्होंने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। विवाहिता का आरोप है कि उन्होंने कैंपर गाडी उनके ऊपर चढ़ा दी। घायल होने पर उन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More :

बेटी के प्रेम विवाह से खफा परिजनों ने दामाद को लाठी-सरियों से पीटा, हालत गंभीर


5 माह पहले किया था प्रेम विवाह ( Love Marriage )
रितु ने बताया कि पांच महीने पहले रैवासा निवासी संदीप कुमावत से प्रेम विवाह किया था। तब से ही उसके परिजन नाराज थे। युवती का कहना था कि इसी कारण से बार-बार उसके परिजन धमकी दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण से परिजनों ने जानलेवा हमला किया।