20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्ची ने गेम के लिए मोबाइल मांगा तो पता चला घर में हो गई वारदात, जानिए कैसे

Thief Stolen Mobiles from House : शहर के वार्ड नंबर मोचीवाडा में चोर रात के समय मकान का गेट खोल कर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान में एक-एक कमरे में जाकर सामान चैक किया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Aug 16, 2019

Thief Stolen Mobiles from House : शहर के वार्ड नंबर मोचीवाडा में चोर रात के समय मकान का गेट खोल कर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान में एक-एक कमरे में जाकर सामान चैक किया।

बच्ची ने गेम के लिए मोबाइल मांगा तो पता चला घर में हो गई वारदात, जानिए कैसे

सीकर.

Thief Stolen Mobiles from House : शहर के वार्ड नंबर मोचीवाडा में चोर रात के समय मकान का गेट खोल कर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान में एक-एक कमरे में जाकर सामान चैक किया। सुबह जब परिवार उठा तो 4 Mobile गायब मिले। मकान में चोरों के आने का शक होने पर उन्होंने पड़ोस में लगे CCTV Footage चैक किया। फुटेज में चोर गेट खोल कर अंदर जाते दिखाई दे रहे है। चोर मकान से कुछ दूरी पर बाइक खड़ीकर आए थे। कैलाश सामरिया पुत्र मक्खनलाल निवासी मोचीवाड़ा वार्ड नंबर-4 ने बताया कि उन्होंने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Crime in Sikar : उन्होंने बताया कि रात के समय वह अपने भाई रवि के साथ कमरे में सो रहे थे। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। रात के समय में चोर दरवाजा खोल कर अंदर कमरे में आ गए। उन्हें कमरे में कीमती सामान नहीं मिला तो वे पास में ही रखे दोनों भाईयों के मोबाइल , चार्जर व हैंडफोन उठा ले गए। पास के ही कमरे में उनके भाई अनिल व भाभी सुशीला भी सो रहे थे। रात को बच्चे के उठने के कारण उनके भी कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। रात को चोर कमरे में घुसे तो उनके भी मोबाइल चुरा लाए। कमरे में किसी भी तरह की आवाज नहीं हो पाई जिससे परिवार के किसी भी सदस्य को चोरी की घटना के बारे में पता नहीं लग सका। पुलिस पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। कैलाश ने बताया कि उनकी तबेला बाजार में कपड़े सिलाई का काम है। पूरा परिवार उनका सामूहिक रुप से मकान में ही साथ रहता है।


बच्ची ने गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा तो पता लगा
कैलाश ने बताया कि सुबह उनकी भतीजी उठी तो उसने गेम खेलने के लिए भाई से मोबाइल मांगा। वह रोजाना गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगती है। उन्होंने कमरे में मोबाइल को तलाश किया,लेकिन नहीं मिला। उन्होंने बैड और अन्य जगहों पर मोबाइल तलाशा। इसके बाद सभी भाईयों ने अपने-अपने मोबाइल चैक किए। आपस में सभी ने मोबाइल नहीं मिलने पर बातचीत की। तब उन्हें चोरी की घटना को लेकर शक हुआ। तब उन्होंने पड़ोस में सामने लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए। फुटेज में एक युवक रात को 3.55 मिनट पर घर से कुछ दूरी पर बाइक को खड़ी करके पैदल ही आया। इसके बाद गेट खोल कर अंदर घुसा और कुछ देर के बाद बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।