इससे पहले श्रीमाधोपुर विधायक भी कर चुके चुनाव मैदान में उतरने से मना
पिछले चुनाव में सीकर की आठों सीटों पर जीत दिलाने वाले दिग्गज इस बार उम्र के फेर में भी उलझ रहे हैं। श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह के बाद अब खंडेला विधायक महादेव सिंह खंडेला ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं उतरने का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि दोनों दिग्गजों ने अपने बेटों के लिए टिकट की पैरवी करने की बात सार्वजनिक मंच से कही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसके बाद पार्टी ने यहां से उनके बेटे वीरेन्द्र सिंह को मौका दिया था। जिले के दो विधायक और भी आयु के फेर में उलझे हुए है। हालांकि पार्टी की कई बैठकों में जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट मिलने के बयान सामने आने के बाद वह राहत
कार्यकर्ताओं के बीच में बोले खंडेला
खंडेला. कांवट रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनिता गिठाला, प्रधान गिरिराज सिंह, पीसीसी महासचिव विशाल जांगिड़ आदि ने भी अतिथि के तौर पर शिरकत की बैठक में विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कहा कि जब वो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उनकी मां है सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनके नेता हैं। उसी समय उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनका विधानसभा का आखिरी चुनाव है। क्योंकि उनकी उम्र 80 वर्ष हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों में वो अपने बेटे प्रधान गिरिराज सिंह के लिए पार्टी से टिकट मांगेंगे। विधायक महादेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा के लिए जब भी उन्होंने कुछ मांगा तभी ही उन्होंने दिया है।
सरकार ने जनता को राहत देने का काम कियाकेंद्रीय पर्यवेक्षक मलिक ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को बीसवीं सदी में ले जाने की शुरुआत की थी। नव युवकों को वोट देने का अधिकार दिलाया था। विधायक खंडेला ने राजीव गांधी के साथ मिलकर काम किया था। जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नई-नई योजनाओं को लागू कर राजस्थान की जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है। इस दौरान पीसीसी सदस्य सांवर घोसल्या व प्रधान ने भी संबोधित किया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष याकूब मलकान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बद्रीनारायण सैनी, पूरन कंवर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जहीर अहमद, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, केदारमल शर्मा, सरपंच रामकरण यादव, बीरबल सैनी, भूराराम सैनी, रींगस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र लापुवा, विक्रम जोशी, रामगोपाल यादव, मदनलाल यादव, पंचायत समिति रूढ़मल सैनी, अशोक लाटा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जीणमाता में कांग्रेस संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें दांतारामगढ़ विधानसभा के ब्लॉक दांतारामगढ़ व ब्लॉक पलसाना के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हए। बैठक कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक अमित मलिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्तमान में ऐतिहासिक काम किए है। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से हर गांव-ढाणी को विकास की सौगात दिलवाई है। इस पीसीसी जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, जिला अध्य्क्ष सुनीता गिठाला, महिला कांग्रेस अध्य्क्ष पूरण कंवर, पीसीसी विधानसभा प्रभारी अरुण कुमावत, पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्य्क्ष कजोड़ मल रैगर, पूर्व ब्लॉक अध्य्क्ष रामदेव सिंह खोकर, जिला परिषद सदस्य जयन्त निठारवाल, जिला परिषद सदस्य सोहनी चौधरी व जिला उपाध्यक्ष रिंकू शर्मा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्भोधित किया।