सीकर

VIDEO: गटर की कुई में मिला गुमशुदा युवक का कंकाल, दो महिलाओं सहित चार ने की हत्या, धरने पर बैठे ग्रामीण

सीकर/खाटूश्यामजी/पलसाना. राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के मंढा गांव में चार महीने पहले गुम हुए युवक श्रवण सिंह शेखावत का कंकाल गांव की ही एक गटर की कुई से बरामद हुआ है।

2 min read
Nov 08, 2022
VIDEO: गटर की कुई में मिला गुमशुदा युवक का कंकाल, दो महिलाओं सहित चार ने की हत्या, धरने पर बैठे ग्रामीण

राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के मंढा गांव में चार महीने पहले गुम हुए युवक श्रवण सिंह शेखावत का कंकाल गांव की ही एक गटर की कुई से बरामद हुआ है। गांव के ही महेन्द्र सिंह व शंकरलाल सहित कुछ लोगों ने उसकी हत्याकर शव चौक के सूने मकान की कुई में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर आज सुबह कुई खोदी तो श्रवण का शव कंकाल के रूप में मिला। जिसे ले जाते समय ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन की टीम को बीच में ही रोक दिया। घटना के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ग्रामीण कंकाल को मौके पर ही रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीण मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, मृतक के दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग अड़ गए हैं। जिनके समर्थन में माकपा नेता अमराराम, भाजपा नेता प्रभु सिंह गोगावास, पूर्व प्रधान बसंत कुमावत, गजानंद कुमावत सहित कई राजनेता भी आ गए हैं। जिन्हें एसडीएम प्रतिभा वर्मा, तहसीलदार विजय चौधरी, डिप्टी विजय सिंह, एसएचओ सुभाष चंद्र समझाने में जुटे हैं।

चार महीने पहले हुआ था गायब
गौरतलब है कि श्रवण सिंह राजपूत करीब चार महीने पहले अचानक गायब हो गया था। जिसे लेकर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। हत्या की आशंका जताते हुए धरना- प्रदर्शन भी किया था। मामले में पुलिस ने गांव के ही महेन्द्र सिंह व शंकरलाल सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर आज कुई को खोदा गया।

शराब बेचने का विवाद, हत्या में महिलाएं भी शामिल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हत्या शराब बेचने के विवाद को लेकर की गई थी। जानकारी के अनुसार शराब बेचने का काम करने पर श्रवण सिंह ने महेन्द्र को टोका था। इसी बात का विवाद बढ़ा तो महेन्द्र ने श्रवण व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या में दो महिलाएं भी शामिल है।

Published on:
08 Nov 2022 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर