.jpg?w=800)
सीकर.
सीकर शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक के बंगले से महज सौ मीटर की दूरी पर पिछले 8 वर्ष से भ्रूण **** परीक्षण का खेल चल रहा था। धरती के भगवान ने हर माह करीब सौ से अधिक **** परीक्षण किया। गुरुवार को सीकर के बसंत विहार कॉलोनी में चिकित्सा विभाग की झुंझुनूं पीसीपीएनडीटी टीम ने कार्रवाई की। टीम ने 30 हजार रुपए लेकर भू्रण **** परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. प्रबोध गुप्ता व तीन महिला दलालों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चिकित्सक के सेंटर से दो सोनोग्राफी मशीन को सीज किया गया है। टीम चिकित्सक को गिरफ्तार करने के बाद झुंझुनूं ले गई। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
30 हजार में सौदा तय, इशारा मिलते ही टीम ने धर दबोचा
राष्ट्रीय मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि झुंझुनूं की दलाल मीना सोनी ने डिकाय महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के **** परीक्षण के लिए तीस हजार रुपए में सौदा तय किया था। पीसीपीएनडीटी टीम ने डिकॉय महिला को मुखबिर व सहयोगी के साथ झुंझुनूं के पीरूसिंह सर्किल भेजा। जहां से दलाल नीतू शर्मा डिकॉय महिला को अपने साथ सीकर स्थित प्रबोध कुमार गुप्ता अल्ट्रा सोनोग्राफी सेंटर पर ले गई। जहां बिना दस्तावेजों और फार्म भरवाए करीब दो घंटे बाद सेंटर के संचालक आरोपी डॉ. प्रबोध कुमार गुप्ता ने जांच कर **** के बारे में बता दिया। डिकॉय महिला की ओर से टीम को इशारा किया गया। इशारा मिलते ही पीसीपीएनडीटी की झुंझुनूं टीम ने डॉक्टर प्रबोध कुमार गुप्ता व दलाल नीतू शर्मा को गिरफ्तार कर 2 सोनोग्राफी मशीनों को जब्त कर लिया। वही झुंझुनूं की दलाल मीना सोनी को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सेंटर पर कार्यरत सीकर के सालासर बस स्टेण्ड निवासी प्रियंका कुमावत को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
सबका फिक्स था हिस्सा
डॉ प्रबोध गुप्ता पिछले करीब आठ वर्ष से हर माह करीब सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं का भ्रूण **** परीक्षण करता था। यह भी सामने आया कि प्रति **** जांच के 15 से 20 हजार रुपए स्वयं लेता था बाकी की राशि दलालों को दी जाती थी। पिछले दिनों में प्रदेश में पीसीपीएनडीटी टीम की सख्ती होने के बाद डॉ. प्रबोध गुप्ता ने चालाकी शुरू कर दी थी। वह सीधे तौर पर भू्रण **** परीक्षण के लिए तैयार नहीं होता था। अपने भरोसेमंद दलालों के माध्यम से ही गर्भवती महिला का भू्रण **** परीक्षण करता था।
104 हेल्पलाइन व कलक्टर से शिकायत
इससे पहले भी हेल्पलाइन नंबर 104 पर मुखबिर ने सीकर जिले के पंजीकृत प्रबोध कुमार गुप्ता अल्ट्रा सोनोग्राफी सेंटर पर **** जांच का कार्य होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। तीन दिन पहले मुखबिर की शिकायत पर झुंझुनूं जिला कलक्टर ने सत्यापन करवाया था। सत्यापन में मामला सही पाया गया।
सोनोग्राफी को अधिकृत नहीं था... सेंटर पर डॉक्टर प्रबोध कुमार गुप्ता का पुत्र डॉक्टर विश्वास गुप्ता ही सोनोग्राफी करने के लिए अधिकृत है। इनकी पत्नी सेंटर की संचालिका है। इस पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर पर आरोपी डॉक्टर प्रबोध कुमार गुप्ता अवैध रूप से सामान्य सोनोग्राफी कर व भू्रण **** जांच का कार्य लंबे समय से कर रहा था। डॉ.प्रबोध गुप्ता ने करीब 20 वर्ष पहले एसके अस्पताल से ऐच्छिक सेवानिवृति ले ली थी।
Published on:
01 Sept 2017 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
