18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर अपराध: शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से बलात्कार

Sikar Crime: सीकर जिले में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाले 3 मामले सामने आए हैं।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Santosh Trivedi

Mar 18, 2026

प्रतीकात्मक फोटो।

Sikar Crime: सीकर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। सीकर जिले में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाले 3 मामले सामने आए हैं। दो अलग-अलग घटनाओं में युवतियों से बलात्कार की वारदात हुई, वहीं एक अन्य मामले में घर से नाबालिग लड़की लापता हो गई। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है।

केस 1-

सीकर जिले में दो युवतियों से बलात्कार करने के मामले सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दी है कि जिले वह काम के सिलसिले में दूसरी जगह से आकर सीकर में रह रही है।

इस दौरान उसकी सीकर निवासी युवक से पहचान हुई थी। आरोप है कि आरोपी युवक उसे 28 मई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक करीब 9 महीने तक होटल व कई अन्य जगहों पर लेकर गया और उसके साथ बलात्कार करता रहा। युवती आरोपी को शादी करने की बात कहती तो वह टालमटोल कर देता था।

केस 2-

जिले की एक 23 साल की युवती ने भी एक युवक पर बहला-फुसलाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

इसके बाद युवकों ने उसे ब्लैकमेल करके उसके गहने व नकदी भी हड़प ली। में शादी करने से मना कर दिया।

इस बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी। युवक के भाई सहित अन्य साथियों ने भी युवक का सहयोग किया था। पुलिस आरोपी युवक व उसका सहयोग करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।

केस 3-

एक अन्य मामले में सीकर जिले से घर से फिर एक नाबालिग लड़की गायब हो गई है। परिवार ने दो युवकों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर ले जाने का नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।

नाबालिग लड़की रात को अपने घर पर सोई थी जो सुबह परिवार वालों को घर पर नहीं मिली। नाबालिग के भाई ने एफआइआर में बताया है कि 14 मार्च की रात उनकी 17 साल की नाबालिग बहन घर में सोई थी।

सुबह जब परिवार के लोग उठे तो बहन नहीं मिली। परिवार ने आस-पड़ोस, उसकी सहेलियों और गांव में नाबालिग लड़की की काफी तलाश की। लेकिन बहन का कहीं भी पता नहीं चला।

परिवार के लोगों ने दूसरे जिले के रहने वाले दो युवकों पर नाबालिग लड़की का अपहरण करके ले जाने का शक जताया है। दोनों युवक नाबालिग पहले से जानते थे। नाबालिग व युवकों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। ऐसे में परिवार व पुलिस का शक उन्हीं युवकों पर गहराया हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग