सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के डॉ पूनमचंद जोशी को एशिया महाद्वीप के प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राइड ऑफ एशिया इंटरेनशनल अवार्ड के लिए नामित किया गया है।
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड 15 निवासी शिक्षाविद डॉ पूनमचंद जोशी को एशिया महाद्वीप के प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राइड ऑफ एशिया इंटरेनशनल अवार्ड के लिए नामित किया गया है। एसोसिएशन फॉर राइजिंग एण्ड टैलेन्टेड पर्सनेलिटिज की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली प्रतिभाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। लक्ष्मणगढ़ के डॉ. जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में एशिया महाद्वीप में उल्लेखनीय व बेहतरीन सेवाओं के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
एसोसिएशन के सचिव जफर शमीम ने बताया कि थाईलैंड के बैंकॉक में आगामी 9 फरवरी को आयोजित होने वाली इंटरनेशनल समिट में जोशी को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जोशी को पूर्व में राष्ट्रपति पुरस्कार के साथ विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड मिल चुके हैं।
गत नवम्बर में ही डॉ जोशी की जीवनी को एशियन अमेरिकन अंतर्राष्ट्रीय बुक में भी प्रकाशित किया गया था। जोशी की उपलब्धि पर कस्बे के मौजिज लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इससे लक्ष्मणगढ़ कस्बे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की बात कही है।
डॉ. पूनमचंद जोशी की पारिवारिक पृष्ठभूमि
जोशी का जन्म पिता विश्म्भर लाल जोशी व माता प्रभावति देवी के घर हुआ। इनके दो भाई हैं। बड़े भाई डॉ. विनोद जोशी राजस्थान विवि में प्रोफेसर थे। गत 25 अप्रेल को उनका निधन हो गया। छोटे भाई डॉ. सुरेन्द्र जोशी राजकीय आदर्श विद्यालय जाजोद में कार्यरत हैं। बेटा देवेश व बहू रीचा जोशी भी उच्च शिक्षित हैं। दो बेटियां हैं। बेटी डॉ. प्रीति जोशी हैदराबाद दूसरी बेटी व पल्लवी जोशी पूना में बैंक में है। जोशी की पत्नी मुन्नी जोशी
का निधन हो चुका है। उन्होंने भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे। जिनकी बदौलत उन्हें राज्यपाल से भी पुरस्कार मिला था।