13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुआ, कलमा, तस्बीह…मोबाइल एप है ना

हाइटेक हुए रोजेदार:इंटरनेट पर कुरान को पढऩे के साथ ही उसका तर्जुमा कर रहे मालूम

2 min read
Google source verification
sikar local news

दुआ, कलमा, तस्बीह...मोबाइल एप है ना


मोहम्मद रफीक चौधरी
सीकर. रमजान उल मुबारक के महीने में किसी को रोजे का समय देखना हो या रोजे से संबंधित कोई दुआ देखनी हो तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपके पास एक अदद मोबाइल फोन होना चाहिए। इसने सब कुछ आसान कर दिया है। बस एक क्लिक की जरूरत है। इंटरनेट पर सब कुछ उपलब्ध है। दरअसल आधुनिकता के इस दौर में संचार क्रांति से मुस्लिम समाज भी अछूता नहीं है। मोबाइल क्रांति ने हर किसी के जीवन को आसान कर दिया है। इसका असर सामाजिक जीवन के साथ धार्मिक मान्यताओं व आचार विचार पर भी हुआ है। इसके चलते लोग मोबाइल पर निर्भर हो गए हैं। रमजान उल मुबारक महीने में भी इसका असर नजर आ रहा है। लोग दैनिक जरूरत के अलावा रोजों से संबंधित किसी भी चीज की जरूरत हो तो मोबाइल का सहारा ले रहे हैं। किसी को रोजे का वक्त देखना हो तो प्ले स्टोर पर दर्जनों एप उपलब्ध हैं। इसी तरह रोजे से संबंधित दुआओं के लिए भी किसी दीनी किताब को देखने की जरूरत नहीं है। यहां भी दर्जन भर से ज्यादा एप उपलब्ध है। इस पर रोजों से संबंधित दुआएं व नात आदि दी गई है।
ये हैं एप उपलब्ध
गूगल प्ले स्टोर पर रमजान उल मुबारक से संबंधित दर्जनों एप हैं। इन पर रोजों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हैं। इनमें मुस्लिम प्रो- रमजान-2019, माहे रमजान, तोहफा ए माहे रमजान, माहे रमजान, आमाल- माहे रमजान, माहे रमजान कलेंडर जैसे एप शामिल हैं। इसके अलावा रमजान से संबंधित फोटो व वाल पेपर के लिए भी कई एप हैं।
रमजान की रिंग टोन बनी पसंद
रमजान उल मुबारक के महीने से संबंधित एप में दुआ, समय व अन्य जानकारी के साथ कई रोचक एप भी उपलब्ध हैं। प्लेस्टोर पर रमजान से संबंधित रिंग टोन भी मिल जाएंगी।
इसको भी युवा काफी पसंद कर रहे हैं
रमजान 2019 और प्रेयर टाइम साइलेंसर जैसे ऐप ने अकीदतमंदों के लिए इबादत को आसान किया है। ऐप के जरिए नमाज के समय खलल से बचने के लिए मोबाइल स्वत: ही साइलेंट मोड पर आ जाएगा। ऐप में पांच समय की नमाज और जुमे की नमाज के समय मोबाइल रिंगटोन बंद करने के विकल्प मौजूद हैं।
सेहरी-इफ्तार का वक्त
रमजान टाइम्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड के बाद एेप स्टार्ट करने पर लोकेशन वेरिफाई मांगेगा। लोकेशन वेरिफाई होने के बाद एेप उस शहर के हिसाब से सेहरी-इफ्तार का टाइम बताएगा।
ये भी है इंटरनेट पर
हाइटेक तरीके से लोगों को कुरान पढऩे और समझने में आसानी हो रही है। इंटरनेट पर दर्जनों ऐसी वेबसाइट हैं जो कुरान को शुद्ध रूप एवं अनुवाद के साथ प्रस्तुत कर रहीं हैं। रोजाना की दुआ, कलमा, तस्बीह काउंटर भी मौजूद हैं। अल कुरान उल करीम में कुरआन पाक के सभी आयत टेक्स्ट व ऑडियो वर्जन में मौजूद हैं। इससे आसानी से तिलावत की जा सकती है।
एेसे करें जकात की गणना
जकात देने का प्रतिशत भी ऐप के कैलकुलेटर से जोड़ सकते हैं। ज्वैलरी, कैश इन हैंड, कैश इन बैंक अकाउंट,सहित लोगों की इनकम के हिसाब से जकात की रकम आसानी से निकाली जा सकती है।
अल्लाह के 99 नाम
ऐप में अल्लाह के 99 नाम, क्षेत्रवार रमजान की टाइमिंग के अलावा छह कलमे दिए गए हैं। इस्लामिक वॉल पर देश और विदेश की मस्जिदों के फोटो और मैसेंजर पर बातचीत कर सकते हैं। ऐप में तसबीह पढऩे जैसी खूबियों से लेकर कुल 13 तरह के फीचर्स सहूलियत भरे हैं।