1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद की विशेष नमाज आज, हर दुआ होगी कबूल

ईदुल फितर का त्यौहार सोमवार को हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईद की मुख्य नमाज ईदगाह चौक स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे पढ़ी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

dinesh rathore

•

Updated: 26 Jun 2017, 8:28 AM IST

ईदुल फितर का त्यौहार सोमवार को हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुस्लिम घरों में खीर, खूरमा व सिवईयां बनेंगी। जिनको बाद में घर-घर बंटवाया जाएगा। ईद की मुख्य नमाज ईदगाह चौक स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे पढ़ी जाएगी। शहर इमाम खुतबा पढेग़े और जकात के बारे में जानकारी देंगे। इधर, रविवार को ईद का चांद दिखाई देने के बाद मुस्लिम मोहल्लों में देर रात तक रौनक बनी रही। एक दूसरे को ईद की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। मोहल्ला नारवान, कुरैशियान, बिसातियान, व्यापारियान सहित दर्जनभर जगहों पर स्थित मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गली-मोहल्लों में भी विशेष सजावट की गई।

Read:

होटल के सामने खड़ी बोलेरो चोरी

हर दुआ होती है कबूल

फतेहपुर स्थित कलंदरी मस्जिद के इमाम गुलाम मुर्तजा अशरफी के अनुसार सोमवार को दिल से की गई हर दुआ कबूल होती है। क्योंकि प्यारे नबी सल्ल. ने फरमाया है कि इस माह में रोजेदार के लिए अल्लाह के अर्श को उठाने वाले फरिश्ते भी दुआ करते हैं। हर घड़ी अल्लाह तआला की रहमत व बरकत बरसती है।

वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध

नमाज के दौरान बजाज रोड से आगे मोची वाड़ा रोड, सालासर रोड, तहसील व ईदगाह चौक के पास वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाएगा। इधर से दुपहिया व चौेपहिया वाहनों को नहीं गुजरने दिया जाएगा।