16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : सीकर में कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के बाद धरने पर बैठे नगर पालिका के कर्मचारी

नगर पालिका के कर्मचारी सामूहिक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए

less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

सीकर.

श्रीमाधोपुर कस्बे के नगरपालिका कर्मचारी के साथ मंगलवार को हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को नगर पालिका के कर्मचारी सामूहिक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। कर्मचारियों ने पक्ष में आई पालिका अध्यक्ष कुसुम पुरी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इधर, धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मारपीट व जाती ***** गाली देने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर शुक्रवार को सभी कर्मचारी सामूहिक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।