22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatu Shyamji Fair Fire: खाटू श्यामजी मेले में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Khatu Shyamji Fair Fire: सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान मंगलवार अलसुबह एक दुखद घटना सामने आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 4 Mar 2025, 11:18 AM IST

Khatu Shyamji Fair Fire

Khatu Shyamji Fair Fire: सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान मंगलवार अलसुबह एक दुखद घटना सामने आई। खाटू श्याम मंदिर परिसर के 75 फीट दर्शन मार्ग पर स्थित प्रेमानंद मिष्ठान भंडार में अचानक आग लग गई। इस आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

रात 3 बजे लगी आग

जानकारी के अनुसार, रात करीब 3 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही श्याम मंदिर कमेटी की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग को काबू में किया। हालांकि, दुकान में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

बताते चलें कि आग जिस दुकान में लगी, वह खाटू श्यामजी मंदिर परिसर के मुख्य मेला मैदान के पास स्थित थी। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, ऐसे में यह घटना बेहद चिंताजनक थी। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते बुझा दिया गया, जिससे किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सका।

व्यापारियों का विरोध जारी

इधर, मेले के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार के रास्ते बंद करने के फैसले के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर रखा है। खाटूधाम व्यापार मंडल के आह्वान पर यह फैसला लिया गया, जिससे मेले में व्यापार प्रभावित हो सकता है।

यहां देखें वीडियो-

देशभर से आ रहे हैं भक्त

आपको बता दें, इस समय दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार सहित देश-विदेश से हजारों भक्त खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी भीड़ सामान्य से कम है, जिससे श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में दर्शन कर पा रहे हैं।

फाल्गुन लक्खी मेला 28 मार्च से शुरू हुआ था। इस बार भीड़ की अधिकता को देखते हुए प्रशासन ने मेले की अवधि बढ़ाकर 12 दिन कर दी है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : राजसमंद में हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में लगी भीषण आग, दो किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें; इलाके में फैली दहशत