उसके साथ उसकी पुत्रवधू गायत्री, पोता माणकचंद, देवर श्यामलाल व गाड़ी का ड्राइवर कमल कुमार माली भी थे। हादसे में ये सभी लोग गंभीर घायल हो गए। इनके अलावा टैंपो में सवार खांजी का बास निवासी जगदीश पुत्र शिशपाल, रणजीत पुत्र पोखरराम,फतेहपुर निवासी आशिफ पुत्र शरीफ व मोहम्मद हुसैन पुत्र यासीन भी घायल हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को धानुका अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने यहां दुर्गादेवी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया।