
सरपंच की हत्या की वारदात को भादू समेत पांच शूटरों ने दिया वारदात को अंजाम
सीकर/श्रीगंगानगर. मेटालिका जिम में विनोद चौधरी उफ जॉर्डन की हत्या के मामले में बठिंडा जेल से लाए लारेंस गैंग के शूटर शुभम सिंह ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व सुभाष बराल की ओर से अंकित भादू सहित पांच शूटरों से सीकर जिले में सरपंच सरदारराव का मर्डर कराए जाने का भी खुलासा किया है।
अभी तक सीकर पुलिस केवल अंकित भादू को ही नामजद कर पाई थी। हत्या की जानकारी सामने आने पर रानोली पुलिस शुभम सिंह से पूछताछ करने के लिए रवाना हो गई है। जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि 22 मई 2018 को मेटालिका जिम में व्यायाम करने जाने वाले विनोद चौधरी उर्फ जॉर्डन की शूटरों ने हत्या कर दी थी।
पूछताछ में शुभम सिंह ने अंकित भादू वगैरह के साथ जार्डन की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि सीकर जिले के रानोली थाने में 2017 में दर्ज हुए पलसाना निवासी सरपंच सरदार राव की हत्या के मामले में पुलिस केवल अंकित भादू की पहचान कर पाई। शेष आरोपियों को कच्छा-बनियान आदि कोड नाम से जाना जा रहा था।
उसने बताया कि 2017 में जब वह कपूरथला जेल में था तो वहां पता चला कि जग्गू भगवानपुरिया ने अपने साथी बटाला निवासी हरविन्द्र सिंह उर्फ मनू, गरवाली गेट अमृतसर निवासी अरणछुरीमार, शेरेवाला अबोहर पंजाब निवासी अंकित भादू, तरणताल निवासी रेण्डी जो धर्मेन्द्र गोली का रिश्तेदार है तथा राजस्थान का एक
अन्य युवक, जिसका नाम नहीं बताया। इन्होंने मिलकर पलसाना निवासी सरपंच सरदार सिंह का मर्डर किया था।
लारेंस बिश्नोई व सुभाष बराल ने षडय़ंत्र रचा था। अंकित भादू व अरण छुरीमार ने हत्या का वीडियो भी दिखाया था। ये सभी एक्सपर्ट शूटर है जो पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में भी हत्या के अन्य मामलों में वांछित है।
लॉरेंस गैंग ने प्रदेश में कराएं पांच मर्डर
शुभम सिंह ने पूछताछ में बताया कि लॉरेंस की गैंग के शूटरों ने प्रदेश में पांच मर्डर किए हैं। जिसमें जोधपुर में व्यापारी वासूदेव का मर्डर किया था। वहीं रानोली में सरपंच सरदार सिंह का मर्डर किया। राजगढ़ कोर्ट में सरेआम मर्डर किया। वहीं श्रीगंगानगर के लालगढ़ थाना इलाके में पंकज सोनी का गोलियां मारकर मर्डर कर दिया था। बाद में यहां मेटालिका जिम में जॉर्डन की हत्या कर दी थी।
19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
पुलिस अभी तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में 14 सितंबर को पुलिस ने हत्या आरोपी फ्रैंडस कॉलोनी मजीठा रोड अमृतसर पंजाब निवासी शुभम सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा जेल से गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ पांच व्यक्तियों की हत्या, डकैती, लूट, हत्या प्रयास, बैंक डकैती आदि के करीब 40 प्रकरण दर्ज हैं।
Published on:
25 Sept 2019 05:26 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
