बरसों से फतेहपुर में रह रही हैं नादिन ली प्रिंस ऐतिहासिक हवेली की दुर्दशा देख हुई स्तब्ध
सीकर/फतेहपुर. स्थापत्य कला के लिए मशहूर फतेहपुर के गंदगी भरे हालात अब विदेशियों को भी हैरान कर रहे हैं। बरसों से फतेहपुर में रह रही नादिन ली प्रिंस तीन साल बाद अभी हाल ही फतेहपुर लौटी, तो अपनी हवेली तथा रास्तों के हालात देख स्तब्ध रह गई। हवेली जर्जर हालत में थी और हवेली के चारों तरफ के रास्ते कीचड़ से सने नजर आए। दरअसल, फतेहपुर में नादिन ली प्रिंस हवेली की ऑनर नादिन ली तथा उनका बेटा जोयल अपने देश फ्रांस से अभी फतेहपुर लौटे हैं। यहां बरसों से वे लोग इसी हवेली में रह रहे थे। इस ऐतिहासिक व भव्य हवेली को नादिनली ने बड़े अरमानों से सजाया भी था। अब लौटीं, तो हवेली के हालात देख वे रूआंसा हो गई। उनकी आंखें नम हो गई। यहां के प्रशासन पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाया, जो रोजमर्रा की साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दे रहा। यह हालात प्रशासन की लापरवाही पर बेहद गंभीर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। साथ ही विदेशियों के सामने देश की छवि भी धूमिल कर रही है।