
फोटो: पत्रिका
7 Women Died In Sikar Road Accident: फतेहपुर कस्बे के सदर थाना इलाके में बुधवार शाम को हुए सड़क हादसे में मृतक 7 महिलाओं में से दो महिलाओं का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार की 5 महिलाओं का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने राजकीय धानुका अस्पताल के मुर्दाघर में रखे छह शवों का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किए।
एक महिला की मौत जयपुर में होने के चलते उसका पोस्टमार्टम जयपुर में करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। घर पर पांचों भाइयों के बच्चे एवं दो भाइयों की पत्नियों को अभी तक पूरे हादसे की जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें सिर्फ मोहनी देवी की मौत की सूचना है एवं अन्य के घायल होने की सूचना है। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद भी शव परिजन घर लेकर नहीं गए। परिजन एवं मौहल्ले के लोग राजकीय धानुका अस्पताल की मोर्चरी में शव रखकर बैठे रहे।
गुरुवार को मोहनी की बेटी इन्द्रा पत्नी एवं पत्नी सत्यनारायण का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के शव जब घर पहुंचे तो घरों में कोहराम मच गया।
संतोष का अंतिम संस्कार फतेहपुर में और पति और बेटे के दुबई से लौटने पर इंद्रा का अंतिम संस्कार फतेहपुर के पास खुड़ी गांव में किया गया। जबकि मोहिनी, आशा, चंदा, बरखा और तुलसी का अंतिम संस्कार ललित के बड़े भाई ओमप्रकाश और राकेश के सऊदी से वापस लौटने पर किया जाएगा। ओमप्रकाश और राकेश सऊदी अरब से रवाना हो गए है, शुक्रवार को सुबह तक फतेहपुर पहुंच जाएंगे।
मोहनी देवी के परिवार में हुए हादसे ने परिवार एवं मोहल्लेवासियों के दिल को दहला दिया। दिनभर हर कोई रूंधे गले से हादसे की चर्चा कर रहा था तो गला भर आ रहा था। हादसे के मंजर को याद कर बार बार रोना आ रहा था। हादसे की भयावहता देखकर तो रूह काम उठ रही थी।
मोहनी देवी के तीन बेटे ओमप्रकाश, राकेश एवं ललित सउदी अरब में नौकरी करते है। राकेश कई दिनों से सउदी अरब में था। ओमप्रकाश 20 दिन पहले ही छुट्टी पूरी करके विदेश गया था। वहीं ललित भी 21 जनवरी को विदेश जाने वाला था।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
16 Jan 2026 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
