4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
VIDEO : खाटूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
Play video

VIDEO : खाटूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

खाटूधाम में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले बहुत ही धूम धाम से चल रहा है। मेले का आज छठवां दिन है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Rajesh

•

Updated: 22 Feb 2018, 12:20 PM IST

सीकर ।

खाटूधाम में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले बहुत ही धूम धाम से चल रहा है। मेले का आज छठवां दिन है। दरबार में विराजित रंग रंगीले बाबा श्याम रोजाना देश विदेश से आये सुगंधित फूलों से सज कर बनड़े से लग रहे है। तो एक ओर दरबार को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।

शीश के दानी श्याम सरकार को सजाने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से कोलकाता से विभिन्न प्रकार के विशेष फूल मंगवाये गये है। इस मनमोहक छवी को निहारने के लिए देशभर से आयेे हजारों श्रद्धालु दरबार में पहुंच कर पुण्य कमाते नजर आ रहें है। तो दूसरी ओर रींगस रोड़ पर पदयात्रा कर खाटू दरबार की ओर आने वाले श्रद्धालुओं की भण्डारों एवं शिविरों में जमकर सेवा चाकरी की जा रही है।

पदयात्राओं में श्रद्धालु लखदातार की झांकी सजाकर आगे पीछे रंग गुलाल उड़ाते नाचते गाते श्याम नगरी की ओर बढे चले आ रहे है। मेलें में शेखावाटी के कलाकार डफ और बांसुरी पर धमाल गाकर अपनी अनूठी वेषभूषा में नाच रहे है। तो इस दृष्य को देखकर श्रद्धालु स्वयं को नाचने से नहीं रोक पा रहे है। भक्ति और शक्ति का यह अनूठा संगम खाटूधाम में देखनें को मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़