10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FB पर अपलोड फोटो ने करवा दिया इस शादीशुदा युवती का GANGRAPE

www.patrika.com/sikar-news/

2 min read
Google source verification
Girl Gangrape in Ranoli village of Sikar

Girl Gangrape in Ranoli village of Sikar

सीकर. रानोली इलाके के एक गांव की युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसके साथ सामूहिक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। युवती ने इस संबंध में 4 दिन पहले रानोली थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार को उसने एसपी ऑफिस में शिकायत दी।


युवती का आरोप है कि वह रोज रानोली में कोचिंग के लिए जाती थी। इसी दौरान सुनील कुमावत नाम के युवक ने उसकी फेसबुक से फोटो निकालकर अश्लील फोटो बना ली और उसे ब्लैक मेल करने लगा। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी के लिए दबाव डाला।

जब युवती ने बताया कि वह तो शादीशुदा है तब भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के दोस्त नरेंद्र हंसराज और बना सिंह ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया और उस पर अपने पति से तलाक लेने का दबाव बनाया।

इसके बाद भी युवती चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन पहले उन्होंने उस पर घर से गहने लाने का भी दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि उसने रानोली थाने में भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अब उसने एसपी ऑफिस में शिकायत दी है।

दुष्कर्म का आरोपी रिमांड पर
कातर. असम की नाबालिग से दुष्कर्म करने व जबरन गर्भपात कराने के आरोपी राकेश लखोटिया को रविवार को चूरू न्ययालय में पेश किया गया था। न्यायालया ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया। उक्त जानकारी सांडवा पुलिस ने दी। गौरतलब है कि नौ सितंबर को एक नाबालिग ने यौन शोषण, गर्भपात करने, बेचने की धमकी व मारपीट का मामला दर्ज करवाया था।


नाबालिग को किया दस्तयाब
राजलदेसर. पुलिस ने दो सितम्बर को गांव दस्सूसर की ढाणी से लापता हुई नाबालिका को सोमवार दोपहर राजलदेसर के निजी बस स्टैंड से दस्तयाब कर लिया। एएसआई रिछपालसिंह के मुताबिक थाने पहुंची जिला विधि प्राधिकरण सदस्य मीनू वर्मा व महिला कांस्टेबल ने बालिका से पूछताछ की लेकिन बालिका कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर बालिका को उनको सौंप दिया। गौरतलब है कि दो सितंबर को गांव दस्सूसर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी थी कि वह खेत में बनी ढाणी में रहता है। उसके लिए खाना लेकर उसकी नाबालिग बेटी (13) खेत आ आई थी। किसी कार्य से वह पुत्री को ढाणी में छोडकऱ पड़ोसी के खेत गया था। करीब दोपहर एक बजे वापस आया तो पुत्री खेत में नहीं मिली। उसने आरोप लगाया था कि कोई अज्ञात जना उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नाबालिग को भगाने का मामला दर्ज किया था। एएसआई ने बताया कि मामला विचाराधीन है।