
सोने की कीमतों में आई कमी, निवेश का बेहतर समय
(Gold price today in sikar, 26 august 2021 : gold price drop best time to invest) सीकर. सोना खरीदने वालों के लिए कुछ राहत की खबर है। सोने के भावों में पिछले दो दिन के मुकाबले गुरुवार को कुछ कमी दर्ज हुई है। जो 200 से 300 रुपए के बीच की है। गुरुवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोना करीब 300 रुपए की गिरावट के साथ 46 हजार 200 रुपए में बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट यानी स्टेंडर्ड सोने का भाव दो दिन में करीब 250 रुपए की गिरावट के साथ 48 हजार 650 पहुंच गया है।
एक महीने में तेजी के आसार
उतार चढ़ाव के बीच सोने के भाव में आने वाले समय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सीकर के सराफा व्यापारी महेश सोनी ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर तक सोने की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। मौजूदा कीमतों के मुकाबले दो से तीन हजार रुपए की वृद्धि जेवराती व स्टैंडर्ड सोने में देखने को मिल सकती है। इस तरह सोने की कीमत 50 हजार रुपए 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
निवेशकों के लिए अच्छा अवसर (gold price drop best time to invest)
सोने में निवेश करने वालों के लिए भी अब अच्छा अवसर माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आगामी कुछ सालों में सोने के भावों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। ऐसे में अभी किया गया निवेश भविष्य में बेहतरीन परिणाम दे सकता है।
Updated on:
26 Aug 2021 06:49 pm
Published on:
26 Aug 2021 06:38 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
