
वसूली के लिए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने युवक का किया अपहरण, धमकी देकर मांगे 90 हजार रुपए
सीकर.
हिस्ट्रीशीटर बलराम ढाका ( History Sheeter Balram Dhaka ) ने आईपीएल मैचों में सट्टा ( Speculative in IPL Mtches ) के 85 हजार रुपए हार जाने पर युवक का अपहरण किया था। एसआई गिरधारीलाल ने बताया कि बलराम ढाका पुत्र रामलाल, नेमीचंद पुत्र सोहनलाल,नरेंद्र खींचड व महीपाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बलराम ढाका ने अपने तीन भांजों के साथ मिलकर प्रेमप्रकाश का अपहरण किया था। जांच में सामने आया कि प्रेमप्रकाश ने 85 हजार रुपए आईपीएल मैचों में बलराम ढाका से सटटे पर लगाए थे। उसने रुपए भी दे दिए थे।
बताया कि प्रेमप्रकाश (30 ) पुत्र बग्गाराम निवासी लक्ष्मणगढ़ बाइक लेकर सीकर आ रहे थे। भढ़ाढऱ के पास हिस्ट्रीशीटर बलराम ढाका आया और मारपीट कर बंधक बनाकर गाडी में अपहरण कर ले गए। जान से मारने की धमकी देकर 90 हजार रुपए फिरौती मांगी। उन्होंने रामूका बास तिराहे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच कर 25 हजार मांगे और गाडी में तेल डालने को कहा। सेल्समैन ने मना किया तो गाडी में पेट्रोल डलवाया और एक हजार रुपए ले लिए। उसे बीकानेर बाइपास पर पटक कर चले गए।
Published on:
21 Sept 2019 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
