1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मना करने के बावजूद भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने कर दी हत्या, इस बात से था खफा

Sikar News in Hindi : हॉस्टल में वॉर्डन की नौकरी करने के कारण ही सांवरमल ने पत्नी सुनीता की हत्या ( Husband Murdered his Wife ) की थी।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Oct 01, 2019

मना करने के बावजूद भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने कर दी हत्या, इस बात से था खफा

मना करने के बावजूद भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने कर दी हत्या, इस बात से था खफा

सीकर.

Sikar News in Hindi : हॉस्टल में वॉर्डन की नौकरी करने के कारण ही सांवरमल ने पत्नी सुनीता की हत्या ( Husband Murdered his Wife ) की थी। Police को पूछताछ में उसने बताया कि वह काफी दिनों से पत्नी को नौकरी नहीं करने के लिए बोल रहा था। उसने बताया कि कई बार उसने नौकरी करने से मना कर दिया था। लेकिन वह नौकरी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सांवरमल पुत्र भूराराम को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सांवरमल ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी सुनीता को नौकरी करने से मना कर रहा था। कई बार उसने नौकरी किए जाने पर नाराजगी जताई थी। वह हॉस्टल में नौकरी करने की बात पर अड़ी हुई थी। सुनीता खुद नौकरी कर बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहती थी।

Read More :

घरेलू कलह के चलते पति ने ईंट से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

दोनों के बीच में काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। विवाद के कारण दस महीने पहले भी सांवरमल ने सुनीता को गला दबा कर मारने का प्रयास किया था। एक दिन पहले ही हॉस्टल वॉर्डन सुनीता की पति सांवरमल ने ईंट मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

Read More :

बेटी के प्रेम विवाह से खफा परिजनों ने दामाद को लाठी-सरियों से पीटा, हालत गंभीर

Story Loader