
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला लोसल थाना इलाके के गांव शाहपुरा का है। लोसल थानाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश का रहने वाला शंकर नायक शाहपुरा में मजदूरी करता है। वह यहां पर किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी रेखा (20) के साथ रहता है।
रेखा इन दिनों शाहपुरा से अपने घर जाना चाहती थी। उसने पति शंकर को इस संबंध में कहा तो उसने मना कर दिया। शंकर ने कहा कि घर बाद में चलेंगे। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। शनिवार सुबह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रेखा ने शंकर के थप्पड़ मार दी।
ठेकेदार को बताया मैंने मार दिया...
लोसल पुलिस के अनुसार शंकर गांव शाहपुरा में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के बाद वह ठेकेदार सुखराम के पास चला गया और उसे बताया कि उसने पत्नी को मार दिया। सूचना पाकर पहुंची लोसल पुलिस ने मौका मुआयना किया और मौके से फावड़ा जब्त कर आरोपित शंकर को हिरासत में लिया। डीएसपी अयूब खान भी मौके पर पहुंचे हैं।
बिलखती रही 6 मााह की बेटी
शंकर व रेखा की 6 माह की एक बेटी भी है मां की हत्या से बेखबर ये बेटी बिलखती रही जिसे देख हर किसी का दिल पसीज गया, आरोपी गिरफ्तार सूचना मिलने पर लोसल पुलिस मयजाबता मौके पर पंहुची और आरोपी शंकर करे गिरफ्तार कर लिया ।
मौके पर भीड़ जमा
गांव शाहपुरा में आग की तरह फैल गयी जिसको भी सुचना मिली वह घटना स्थ्ल की ओर आ गया। देखते देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
थप्पड़ मारने के बाद आग बबूला हुआ शंकर फावड़े लेकर आया और रेखा पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। फावड़ी के वार से रेखा के गले पर ठोठी के पास गहरा घाव हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजन भी मौके पर पहुंचे
शंकर मूलरूप से मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के पिपराई थाना इलाके के गांव सैमरी का रहने वाला है। यहां पर मजदूरी करता है। शंकर के अलावा उसका भाई व बहनाई का परिवार भी सीकर में ही रह रहा है। शनिवार शंकर की पत्नी रेखा उर्फ पपीता की हत्या की सूचना पाकर शंकर के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए।
Updated on:
17 Mar 2018 03:00 pm
Published on:
17 Mar 2018 12:16 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
