
नीमकाथाना. शहर के मैरिज गार्डन में सोमवार को आयोजित संविधान बचाओ सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार नीमकाथाना क्षेत्र का लगातार अपमान कर रही है और यहां की जनता की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है। यदि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट बैठक में नीमकाथाना को जिला घोषित किया जाएगा। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश को 19 नए जिले और 3 नए संभाग दिए, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को समाप्त कर दिया।
सभा से पहले डोटासरा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया। डोटासरा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी 11 वर्षों से सत्ता में हैं, लेकिन देश को कुछ खास नहीं दे सके। वे अधिकतर समय विदेशों में रहते हैं और जब लौटते हैं तो दिल्ली की राजनीति में उलझकर फिर रवाना हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है और आरक्षण व्यवस्था को खतरा है। प्रदेश में भाजपा सरकार को उन्होंने पर्ची की सरकार बताया और कहा कि मुयमंत्री केवल दिल्ली से आई पर्चियों पर हस्ताक्षर करते हैं। अपने विवेक से कोई निर्णय नहीं लेते। डोटासरा का विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
विधायक सुरेश मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज और स्वायत्त शासन के चुनाव समय पर नहीं कराना संविधान का उल्लंघन है। नीमकाथाना में अफसरों के तबादले तो कर दिए गए, लेकिन दतरों में ताले लगे हैं। आमजन को परेशानी हो रही है और कांग्रेस नेताओं के फ ोन तक नहीं उठाए जा रहे। सभा में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा और किसान संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि नीमकाथाना क्षेत्र के साथ सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है और जनता इसकी कीमत चुका रही है।
डोटासरा ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में सवा लाख पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। नीमकाथाना में प्रस्तावित नगर परिषद और एमसीएच अस्पताल को शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं ठप पड़ी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार, भू.माफिया, चोरी और नकबजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सीकर मास्टर प्लान को लेकर कहा कि आपत्तियां दर्ज करना जनता का अधिकार है। यदि कांग्रेस के समय कोई त्रुटि हुई थी तो वर्तमान मंत्री का दायित्व है कि सुधार करेंए न कि बयानबाजी करें।
सभा में जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, आरसी चौधरी, हेमसिंह, सुरेंद्र बेनीवाल, सुमित मोदी, ओमप्रकाश नागा, कांताप्रसाद, महेश मेगोतिया, राजेन्द्र महराणियां, मदनलाल सैनी, बलदेव यादव, अभय डांगी, प्रवीण जाखड़, राजपाल डोई, शिवपाल भाटी, कमल सैनी, सुनीता सैनी, रामसिंह डांगी, श्रीराम यादव, भोपाल सैनी, सुभाष सिंघल, राकेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि मंचासीन रहे। सभा का संचालन खुशाल चौहान ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्षों, सरपंचों, पार्षदों और पंचायत समिति सदस्यों ने 51 किलो की माला पहनाकर नेताओं का समान किया।
सिरोही सीकर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का प्रवीण जाखड़ व राजपाल डोई के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को 51 किलोग्राम माला से स्वागत किया गया। रणधव सिंह, विकास मीणा, विक्रम, सरपंच जयसिंह भगोठ, सरपंच राजेश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल के फार्महाउस पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया, जिसमे बताया कि वर्तमान सरकार ने नीमकाथाना की जनता के साथ समानता के अधिकार का हनन किया है। जबकि नीमकाथाना से कमतर डीग आदि को जिला यथावत रखा है।
Updated on:
22 Jul 2025 10:54 am
Published on:
22 Jul 2025 10:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
